भदोही जनपद से झकझोर देने वाली दर्दनाक दुर्घटना सामने आई है, बिहार से वो हरियाणा तो यात्रियों को पहुंचा दिया लेकिन लौटते वक्त मौत ने पीछा नहीं छोड़ा।
भदोही पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 10 मई 2020 को बुलेरो बीआर 01 पी e 7019 का चालक गुरुदेव सन ऑफ बचनी राम ग्राम बिलारी थाना चेनारी जनपद रोहतास बिहार ने दिनांक 7 मई को मोहनिया बिहार से वाहन पास लेकर महेंद्रनगर हरियाणा सवारी छोड़ने के लिए गया था, जहां सवारी को छोड़ने के बाद 9 मई 2020 को वापस आ रहा था। वापस आते समय बिहार के 3 लोगों को अपने बोलेरो में बैठा कर आ रहा था कि ग्राम अमवा थाना गोपीगंज nh2 पर पहले से खराब कंटेनर एचआर 66b 4910 में बोलोरो घुस गई। मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सीएचसी गोपीगंज पहुंचाया गया, जहां सीएचसी गोपीगंज से घायल संजीव कुमार तिवारी पुत्र सिद्धेश्वरी तिवारी ग्राम रजनी हां थाना डुमराव बक्सर बिहार तथा मुन्ना यादव पुत्र कपिल यादव (ग्राम रनिया थाना डुमराव बिहार) को रिफर होने के पश्चात ट्रामा सेंटर रवाना किया गया। लालबाबू सिंह पुत्र शिव शंकर सिंह (निवासी बड़का ढकाई बक्सर बिहार व गुरुदेव पुत्र बुधनी राम निवासी बिलारी थाना चेनारी रोहतास बिहार को मृत घोषित कर दिया गया। इनके शव को मर्चरी हाउस ज्ञानपुर में रखवा दिया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



