उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद अंतर्गत अकोढ़ा गांव में आखिरकार परदेशियों हेतु व्यवस्था तेजी से शुरू हो गई, जहां उच्च अधिकारियों का आदेश सुन पूर्व प्रधान परदेशियों के लिये स्कूल में झाड़ू मारने में जुटे हैं।
गौरतलब है कि भदोही जनपद के तहसील ज्ञानपुर अंतर्गत बार्डर पर बसे अकोढा गाँव में अचानक परदेशी मुंबई-सुरत से पहुंचने लगे हैं, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच चुका है क्योंकि विभिन्न तरीके से लोग यात्रा कर रहे हैं। कुछ लोगों ने ट्रक वगैरह का भी रास्ता अख्तियार किया है। शनिवार-रविवार को ग्रामवासियों द्वारा जमकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा की गई। फिलहाल पूर्व प्रधान सुरेन्द्र बेनवंशी ने जागरूक परदेशियों को फेसबुक पर जानकारी देते हुये लिखा है कि “अधिक संख्या में बाहर से परदेशी भाइ आए हुए हैं। 14 दिन होम कोरांटीन में रहने हेतु कोई व्यवस्था नहीं है, कुछ गरीब परिवारों से लोग अकोढ़ा रामलीला मैदान में रह रहे हैं, जिनका कल भदोही शासनिक मेडिकल टीम को बुलवाकर कोरोना जांच कराया गया। और रहने हेतु जिलाधिकारी महोदय भदोही से बात किया गया था, आज उपर से आदेश प्रा. वि. अकोढा रोही में हो गया है। प्रा. वि. अकोढा रोही के अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार बेनबंशी, ग्राम प्रधान बबलू जायसवाल, एवं पुर्व प्रधान सुरेन्द्र बहादुर बेनबंशी, मौजी मोदनवाल, सुभम मोदनवाल आदि लोगों द्वारा आज रहने हेतु व्यवस्था किया गया। आप सभी अकोढ़ा के परदेशी भाइयों को विद्यालय में रहने हेतु आमंत्रित किया जाता है।”


मैं अपने अकोढा गाँव से मिलान करने वाले महान विद्वान कलमकार पत्रकार श्री सुनील तिवारी जी एवं सम्बंधित सभी अधिकारीगण का धन्यवाद देता हूँ, कि आप लोग हमेशा अकोढा कि विकास चाहते हैं. और हम अपने आप को धन्य मानता हूँ कि, अकोढा कि जनता हमारे परिवार में तीन बार अकोढा का प्रधान बनाकर हमारे पुरे परिवार को ऋणी बना दिया है. काश हम कभी भी अकोढा का जनता का ऋण अदा कर पाते, अकोढा की जनता का सेवा ही हमारा सबसे बड़ा धर्म और कर्म हैं. 🙏
अकोढ़ा गांव है यहां भुत भी झाड़ू-पोछा करते हैं
😀😀😀😀