CBSE Exam 2020 – कहीं नहीं आयोजित होगीं 10वीं की, बची हुई परीक्षाएं. सिर्फ यहां छोड़कर….

CBSE बोर्ड की परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD Ministrty) ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया है कि देशभर में अब 10वीं की बची हुई परीक्षाएं नहीं आयोजित होंगी। HRD मंत्रालय ने इसे लेकर विधिवत अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि अब देश में कहीं भी 10वीं की बची हुई परीक्षाएं नहीं होंगी। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण और देशव्यापी लॉकडाउन के कारण 10वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। हालांकि HRD मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि उत्‍तरी पूर्व दिल्‍ली के 10वीं के बच्‍चों को इस आदेश का लाभ नहीं मिलेगा। CBSE बोर्ड यहां स्थगित की गई परीक्षाएं आयोजित करेगा। हालांकि इन परीक्षा की तिथियां घोषित नहीं की गई हैं। मंत्रालय ने अपने नोटिफिकेशन में बताया कि उत्तर पूर्व दिल्ली में 10वीं की शेष बची परीक्षाओं की तिथियों की जानकारी 10 दिन पहले ही दी जाएगी। बता दें कि दिल्‍ली के इस हिस्से में हिंसा के कारण परीक्षाएं स्थगित की गई थी।

  • मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी छात्रों के साथ लाइव सेशन किया था। इस दौरान छात्रों ने CBSE बोर्ड की परीक्षाओं के बारे में सवाल भी किया था। तब मंत्री ने कहा था कि जल्दी इन परीक्षाओं को लेकर फैसला किया जाएगा। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण और देशव्यापी लॉकडाउन के कारण CBSE बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई। लगातार 2 लॉकडाउन के दौरान CBSE ने घोषणा की थी कि वो केवल उन 29 विषयों की परीक्षाएं लेगा जो उच्च शिक्षा और उच्च शिक्षण संस्थानों में एडमिशन के लिए जरुरी हैं।

जिंदगी का जोखिम – HRD मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं आयोजित करने से पहले स्थिति की समीक्षा की जाएगी और पूरी व्यवस्था के साथ परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के सारे निर्देशों का पालन किया जाएगा और खासतौर से सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मंत्री ने कहा कि फिलहाल कोरोना वायरस के चलते स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है और ऐसे में छात्र-छात्राओं की जिंदगी खतरे में नहीं डाल सकते। कोई जोखिम नहीं उठाया जा सकता।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ नेटवर्क पर sashaktsamaaj@gmail.com के माध्यमश्रोत EMAIL भेजिये, हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित करने हेतु हम प्रयासरत हैं….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading