कोरोना संकट के दौरान लाॅकडाऊन में भीमताल (नैनीताल) में एसडीएम ने प्रशासन-पुलिस की टीम के साथ छापेमारी की, जहां अंग्रेजी ठेके सैल्समैंन की अनोखी करतूत सामने आई। इसके बाद परत दर परत पोल खुल गई। फिर एसडीएम ने आबकारी विभाग और पुलिस के साथ मिलकर ठेका स्वामी और सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गौरतलब है कि धारी एसडीएम अनुराग आर्य ने बताया कि बीते दिनों सीओ अनुषा बडोला ने गोरखपुर चौराहे और भीमताल बाजार में दीपा देवी पत्नी हरीश चौनाल की शराब की दुकान और बार को सील किया था। फिर भी शिकायत मिल रही थी कि लॉकडाउन के बावजूद गोरखपुर चौराहे स्थित गोदाम से पहाड़ों में शराब की सप्लाई हो रही है। बुधवार को छापेमारी कर शराब के ठेके और गोदाम का ताला खोलकर दुकान के अंदर रखी शराब की पेटियों का मिलान किया गया। जांच में स्टॉक में गड़बड़ी पाई गई। इसके बाद शक के आधार पर एक बंद गोदाम का ताला तोड़ा गया। वहां से शराब की 349 पेटी बरामद हुई। वहीं, अंग्रेजी ठेके के सेल्समैन विशाल जायसवाल के कमरे से भी अंग्रेजी शराब की 8 पेटियां बरामद की। आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह ने दुकान और गोदाम में रखी शराब की बोतलों की गिनती करवाई। एसडीएम अनुराग ने कहा कि ठेका स्वामी दीपा देवी और विशाल जायसवाल पर आबकारी एक्ट की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल गोदाम में मिली शराब को लेकर जांच चल रही है। उसके बाद पता चलेगा कि शराब का मालिक कौन है। एसडीएम आर्य ने बताया कि पूछताछ के दौरान ठेका स्वामी का बेटा चुन्नू चौनाल मौके से फरार हो गया था। छापेमारी दौरान सीओ अनुषा बडोला, नयाब तहसीलदार तान्या रजवार, नयाब तहसीलदार शिभांगनि और थानाध्यक्ष कैलाश जोशी आदि रहे।

http://www.sashaktsamaajnews.com/2020/04/27/fatehpur-police-providing-protection-on-constable-share/
