सत्तादल पार्टी के नाम पर भदोही जनपद में हजारों युवा ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाकर सोशल मीडिया पर कुछ वर्षों में ऊँपज उठें हैं लेकिन ‘जमीनी हकीकत’ धरातल पर बंजर है। फिलहाल कुछ भाजपाई युवा कोरोना महामारी में विभिन्न भूमिकाओं के साथ डटे हैं लेकिन ऐसे सक्रिय युवाओं की संख्या भी दर्जन या सैकड़ा मात्र है। इन्हीं में सुजीत दुबे जैसे युवाओं की टीम भी बतौर भाजपाई नजीर पेश करते हुये सशक्त दस्तक देती नजर आ रही है।
गौरतलब है कि भदोही जनपद में कोरोना महामारी से निपटने के लिये शासन-प्रशासन व जनप्रतिनीधियों द्वारा यथाशक्ति ठोस पहल की गई, जिसके कारण अधिकांश समस्याओं से निपटने में कामयाबी मिली। भदोही भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव भी ऐड़ी-चोटी का जोर लगाकर स्वास्थ्य व सेवाभावी योजनाओं में शासन-प्रशासन व जनता में समन्वय बैठाते हुये पारदर्शिता हेतु आंतरिक प्रयास में जुटे हैं, हालाकि उनके ऊपर स्थानीय मीडिया की नजर विशेष रूप से नहीं पड़ पाई है। बुधवार की सुबह भी भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने फेसबुक सहित विभिन्न सोशल मीडिया नेटवर्किंग के माध्यम से भदोही जनपद के सक्षम लोगों से अत्योंदय व अन्य राशन कार्डों से अनाज ना लेकर बल्कि उक्त राशन कार्ड को स्वयं निरस्त करवाकर एक नजीर पेश करने हेतु आग्रह किया। विनय श्रीवास्तव ने स्पष्ट कहा कि यदि सक्षम लोग सहयोग करेगें तो कोरोना महामारी में बिना राशन कार्ड वाले जरूरतमंदों व गरीबों को भी अनाज नसीब होगा, जिससे उक्त परिवारों को भूखमरी के कगार पर पहुंचने से सिस्टमेटिक तरीके से बचाया जा सकेगा। फिलहाल बात करते हैं सुजीत दुबे नामक युवा की, जो लाॅकडाऊन के बाद से निरंतर भदोही जनपद के करीबन 4-5 गांव प्रतिदिन भोजन व राशन-खाद्य सामग्री पहुंचाते नजर आ रहे हैं। ‘सशक्त समाज न्यूज’ टीम ने इस युवा के कार्यों को देखते हुये प्रोत्साहन बतौर खबर प्रकाशन हेतु संपर्क किया।
कौन है सुजीत दुबे – कोरोना संकट के दौरान भदोही जनपद में बतौर भाजपा कार्यकर्ता गांव-गलियों में दस्तक देने वाले सुजीत दुबे भदोही भाजपा कार्यालय मंत्री हैं, जोकि दुलहीपुर गांव के निवासी हैं। इसके साथ ‘सशक्त समाज न्यूज’ से बातचीत में पता चला कि ज्ञानपुर किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष बतौर भी पदस्थ हैं, जहां से 9 न्याय पंचायत क्षेत्र में खाद-बीज वगैरह पारदर्शिता पूर्ण किसानों को मुहैया करवाने में अहम् भूमिका निभाते हैं।
सेवाभावी दस्तक – कोरोना महामारी के दौरान लाॅकडाऊन के बाद से कार्यालय मंत्री सुजीत दुबे ने राजा उपाध्याय व संतोष शुक्ला के साथ मिलकर विभिन्न माध्यम से सेवाभावी खाद्य सामग्री वितरण मुहिम जारी रखा है, जिसके माध्यम से वे भदोही जनपद के सैकड़ो गांव से ज्यादा गांवों तक पहुंच चुके हैं। जिन गांवों में पहुंचते हैं वहां के स्थाानीय भाजपा पदााधिकारियों द्वारा शिनाख्त किये हुये जरूरतमंदों को उन्हीं के हाथों राहत सामग्री वितरण करवाते हैं। इस दौरान लाॅकडाऊन में घर बैठे जनप्रतिनीधि व कई श्रेष्ठ भाजपा नेताओं के गांव में भी खाद्य सामग्री पहुंचाकर वितरण करवानें में सफलता कर हांसिल कर चुकेे हैं, झलकियां जिसकी प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।
ऐसे हो रही व्यवस्था – राज्य के उप मुुख्यमंत्री केेशव प्रसाद मौर्या की प्रेरणा से भदोही लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा लाॅॅॅकडाऊन के दौरान प्रतिदिन150 रेडी भोजन पैकेट व 50 सूखा राशन पैकेट चना, आटा, दाल इत्यादि से समाविष्ट वितरण हेेतु मिल रहा है। सुजित दुबे बताते हैं कि कई समाजसेवी व सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी वितरण हेेतु खाद्य सामग्री पैकेट मिलता रहा है, जिसेे बतौर भाजपा संगठन कार्यकर्ता जरूरतमंदों तक गांव-गांव टीम के साथ पहुंचााने में एक सुखद अनुभव मिल रहा है। इस दौरान वनवासी बस्तियों पर विशेष ध्यान रहता है।



