जमानत पर रिहा विनय दूबे, मजदूरों को गांव पहुंचानें को था व्याकुल, मची भगदड़ से पहुंचा था सलाखों में.!

मजदूरों को गांव पहुंचाने के चक्कर में भगदड़ ऐसी मची कि विनय दूबे सलाखों तक पहुंच गया था, जिसके बाद मंगलवार को जमानत पर सलाखों में रहने के बाद रिहा भी हो गया। फिलहाल अब मजदूरों को मुसीबत मुक्त करके उन्हें गांव पहुंचाने की मुहिम में महाराष्ट्र व यूपी सरकार के मुखिया जुटे हैं।

गौरतलब लाॅकडाउन के दौरान मुंबई में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भीड़ जुटाने के आरोपी विनय दूबे को जमानत मिल गई है। बांद्रा की एक अदालत ने मंगलवार को दुबे को 15 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। मजदूरों को गांव पहुंचाने को व्याकुल विनय दूबे को 14 अप्रैल को बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भीड़ जुटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा में 14 अप्रैल को लोगों ने लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा दी थीं। लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के नियमों को धता बताते हुए हजारों प्रवासी मजदूर जमा हो गए थे। इसी तरह ठाणे के मुंब्रा में भी मजदूर सड़क पर आ गए थे। इस मामले में नवी मुंबई पुलिस ने विनय दुबे नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि वह 18 अप्रैल को मजदूरों के बड़े विरोध प्रदर्शन की धमकी दे रहा था। लॉकडाउन के बीच विनय दुबे पर मजदूरों को गुमराह करने का आरोप है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा-188 और महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ नेटवर्क पर sashaktsamaaj@gmail.com के माध्यमश्रोत EMAIL भेजिये, हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित करने हेतु हम प्रयासरत हैं….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading