Headlines

लूटेरों के पीछे पड़ी पुलिस तो, फायरिंग करते भागे, फिर हुई यह दर्दनाक घटना…

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में सोमवार की दोपहर हड़कंप मच गया, जब चौतरफा कई क्षेत्रों में पुलिस की सायरन बजती गाड़िया दौड़ती नजर आई। हर कोई घटना के बारे में जानना चाहता था और अचानक पता चला कि बदमाशों ने किसी पर गोलियां चला दी हैं। लाॅकडाऊन में पुलिसकर्मियों ने काफी मश्कत की लेकिन पूरी कामयाबी हाथ नहीं लगी। फिलहाल खैरियत भरी खबर यह है कि किसी की जान नहीं गई लेकिन एक युवा का घायला अवस्था में वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

भदोही पुलिस जनपद द्वारा जारी जानकारी में बताया गया है कि 27 अप्रैल को थाना सुरियावां के ग्राम दानुपुर में कुछ बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये, जोकि किसान ग्राहक सेवा केंद्र को लूटने के लिए आये थे। पुलिस द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो बदमाश फायरिंग करते हुए भागे, जिनमें से एक अभियुक्त को मोटरसाइकिल सहित पुलिस ने धर दबोचा। जबकि बदमाशों के फायरिंग करने से एक युवा दिलीप सिंह पुत्र देवी प्रसाद निवासी दानूपुर (पूरब पट्टी) को गोली लगी है। जिनको इलाज के लिये ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया है। घायल व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर है। शेष बदमाशों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में जहां विधिक कार्यवाही की जा रही है, वहीं मौके पर शांतिव्यस्था कायम है और अन्य किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही है।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ नेटवर्क पर sashaktsamaaj@gmail.com के माध्यमश्रोत EMAIL भेजिये, हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित करने हेतु हम प्रयासरत हैं….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading