आरटीआई एक्टिविस्ट को, ग्राम प्रधान व उनके गुर्गों ने बूरी तरह पीटा, FIR दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी…

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक आरटीआई एक्टिविस्ट को गांव में विकास कार्यों की जानकारी के लिए आरटीआई डालना महंगा पड़ा है। ग्राम प्रधान ने एक्टिविस्ट के घर पहुंचकर उसकी जमकर पिटाई की। प्रधान के साथ आए गुर्गों ने उसके परिवार वालों को भी पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है। प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह मामला बकेवर थाना इलाके के कंशमीरी गांव का है। गांव निवासी जयकुमार पाल ने गांव में प्रधान द्वारा पांच वर्षों में कराए गए विकास कार्य की जानकारी के लिए आरटीआई दाखिल किया था। जिसके बाद ग्राम प्रधान सुरेश यादव अपने गुर्गों के साथ युवक के घर पहुंच गया। गाली गलौच करते हुए जयकुमार की पिटाई की। किसी ग्रामीण ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि, पीड़ित जयकुमार की तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते अग्रिम कार्रवाई जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading