‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क की बुलंद लेखनी का सदैव टेलीफोनिक सम्मान करने वाले औराई विधायक ने आखिरकार मिसाल पेश कर दी। देर आये, दुरूस्त आये की तर्ज पर औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर कई महीनों बाद ही सही लेकिन जनता के समक्ष अपनी लोकतांत्रिक भूमिका को मजबूती से दर्शाया।
जगजाहिर है कि भदोही जनपद दौरे पर जब १०० करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलापट्ट लोकार्पण करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आये थे, तब तत्कालीन सांसद वीरेन्द्र सिंह (मस्त) की सिफारिश पर भदोही जनपद को त्वरित विकास योजना का तोहफा मिला था। इस योजना के तहत भदोही के तीनों ज्ञानपुर, भदोही, औराई के विधायकों को अत्यंत आवश्यक कार्यों हेतु ५-५ करोड़ के प्रस्ताव कार्य को भेजवाने के लिये कहा गया था। इस मामले में जहां भदोही-औराई को ५-५ करोड़ के प्रस्तावित कार्यों की धनराशि मिली, वहीं ज्ञानपुर विधान सभा क्षेत्र के प्रस्तावित कार्यों की धनराशि योजना से नहीं आई। इस संदर्भ में ‘मातृभूमि मंथन’ धारावाहिक के तहत जन्मभूमि प्रेम में कलमकार सुनील तिवारी ने ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क परत दर परत खुलासा किया था लेकिन खबरों को संज्ञान में लेकर औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने जहां तत्परता से इस योजना को सफल बनाया, वहीं भदोही विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी झूठी प्रतिक्रिया देते हुये भ्रष्टाचार की सुगबुगाहट पर खुद मोहर लगाते चले गये। फिलहाल भदोही विधान सभा क्षेत्र में जहां जांच में खामियां मिली, वहीं एक कार्यदायी संस्था ने टेंडरिंग में धांधली को लेकर हाईकोर्ट में मुकदमा दायर कर रखा है। खैर..इसी मामले में खबर से बौखलाहट में आये भदोही विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी के बेटे ने जहां उनके तथाकथित विवादों में रहे होटल में घुसकर मारपीट का फर्जी आरोप लगाकर ज्ञानपुर में एनसीआर दर्ज करवाया, वहीं बाद में विधायक ने इसी योजना के तहत करोड़ो का ठेका पारिवारिक कंपनी में लेकर देखभाल कर रहे भतिजे चंद्र भूषण त्रिपाठी व बेटे दीपक त्रिपाठी का कारोबार बचाने हेतु फर्जी आरोप लगाकर कलमकार सुनील तिवारी व ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क के संपादक पर एनसीआर कर रखा है। भदोही विधान सभा क्षेत्र के इसी ५ करोड़ी विकास कार्यों की जांच मुख्यमंत्री कार्यालय से आये पत्र पर भी जारी है, जिसमें खामियां मिली है और ठेका कंपनी की मदद करने वाले अभियंता पर कार्यवाही हेतु बार-बार सीडीओ विवेक त्रिपाठी शिकंजा कस रहे हैं। फिलहाल औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने लोकतांत्रिक पद्धति से निरंतर इस मामले पर प्रतिक्रिया देने साथ कई महीनों बाद मिसाल पेश कर दी, जिसके बाद भदोही विधान सभा क्षेत्र की जनता भी विकास कार्य स्थल व कार्यदायी संस्था की सुची मांग रही है तो वहां के भाजपाई पदाधिकारी मौन होकर नजरें छिपाने हेतु मजबूर हैं…खैर सशब्द पढ़िये फेसबुक पर औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने क्या लिखा है…
“माननीय मुख्यमंत्री जी के घोषणा के क्रम में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत विधानसभा औराई मैं 5 करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत हुई इससे औराई विधानसभा मैं चहुमुखी विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा इसके लिए मेै माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री / लोक निर्माण मंत्री जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं”
1. विकासखंड औराई के औराई भदोही मार्ग से गमला पुर होते हुए आशापुर बिजली मार्ग होते हुए पारस चौहान के घर तथा अगरतला होते हुए लीलाधरपुर अनसूचित बस्ती /चौहान बस्ती लाल जी के मकान तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य 0.90 लंबाई(किमी) लागत52.61लाख
2. जीटी रोड से राजेश बरनवाल जेठुपुर के मकान तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य 0.10किमी 5.25 लाख
3. गोपीगंज ज्ञानपुर रोड अनिल तिवारी( बिल्लू )के मकान से लालापुर मैं जिला अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के मकान तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य 0.27किमी16.10लाख
4. विकासखंड ज्ञानपुर के धुरीपुर मार्ग सरई मिनी बनवासी बस्ती होते हुए गोपीगंज चकवा मार्ग तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य
5. विकासखंड ज्ञानपुर के मवैया हरदोपट्टी कल्लू यादव की दुकान से संदीप सिंह के घर होते हुए ज्ञानपुर लालानगर मार्ग तक मार्ग निर्माण लेपन स्तर तक
6. विकासखंड ज्ञानपुर. कटेबना नहर से राजेंद्र दुबे के मकान तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य
7. विकासखंड औराई के ग्राम बाबूसराय में जीटी रोड से नट बस्ती होते हुए इंटर कॉलेज बाबू सराय तक इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण कार्य
8. बाबू सराय में जीटी रोड से गणेश बरनवाल के मकान से होते हुए राजेंद्र गौड के सामने से सिंहापुर मार्ग तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य
9. विकासखंड औराई के ग्राम कोईलरा स्थित जोखू राम बिदं के घर से प्राथमिक पाठशाला तक इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य
10. विकासखंड औराई के ग्राम कोईलरा में हीरा बिदं के घर से बरजी मार्ग पप्पू बिंद के मकान तक इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य
11. विकासखंड भदोही में खेमईपुर मार्ग से चक हरिवंश भटान ग्राम में भूपति राय के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य
12. विकासखंड औराई ग्राम भवानीपुर पूर्वी तेजू दुबे के मकान से भगवंता दुबे के मकान तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य
13. ज्ञानपुर भदोही मार्ग से ग्राम घरांव में शीतला प्रसाद उपाध्याय पूर्व प्रधान के मकान तक एवं इस मार्ग से कृषि फार्म के सामने चौरा माता मंदिर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य
14. विकासखंड औराई के ग्राम उदयकरनपुर में पिच रोड से संतोष तिवारी के घर होते हुए पिच रोड तक इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य
15. विकासखंड औराई के औरंगाबाद प्रधानमंत्री सड़क से नेवादा ज्ञानपुर रोड तक इंटरलॉकिंग का कार्य
16. विकासखंड भदोही के बभनौटी खेतलपुर रोड से रामसूरत दुबे के घर के बगल से होते हुए ब्राह्मण बस्ती तक मार्ग का निर्माण कार्य
17. विकासखंड औराई के ग्राम सरई राजपूतानी में जगदीश प्रसाद सिंह के घर से पद्दू यादव के घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य
18. विकासखंड भदोही के ग्राम भगौतीदासपुर प्राथमिक विद्यालय से रामभुवन सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग का कार्य
19. विकासखंड औराई के ग्राम उमापुर में एल.डी.रोड से चुन्नू दुबे के आवास तक इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य
लालापुर Jakhav के काम को छोड़कर सभी कार्य प्रारंभ हो गए हैं और कुछ कार्य पूर्ण हो गए हैं शेष कार्य अति शीघ्र पूर्ण हो जाएंगे——————————————————
पड़ताल में प्रतिक्रिया 👉मातृभूमि मंथन (०३) – भ्रष्ट अधिकारी की छूट्टी, विधायक तलब होगें लखनऊ.!
पिछली खबर 👉४३ करोड़, अधिशासी अभियंता बर्खास्त, भदोही में सीडीओ सख्त, ५ करोड़ी ठेका गले की फांस.!

भदोही की लिस्ट शायद “भदोही महोत्सव” में मिल जाय