भदोही एसपी रामबदन सिंह बड़े-बड़े मामलों को निष्पक्ष व ठोस कार्यवाही से सलटाने में सुर्खियों में रहते हैं, जिन्हें मुख्य रूप से अनुभवी व शांतिप्रिय लोकतंत्र प्रहरी भी कहा जाता है। खैर…जब बेटियों के सामनें खड़े हुये तो भावूकता की लकीरें साफ चेहरे पर झलक रही थी। जहां एक छात्रा ने बड़ी बेबाकी से शिक्षा केन्द्र में शिक्षकों, अभिभावकों सहित सैकड़ो की उपस्थिति में विशेष अतिथि भदोही एसपी से विशेष आग्रह किया, अभिभावकों को समझाने का आग्रह करते हुये बेटियों का दर्द बयां कर दिया।
गौरतलब है कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत भदोही जनपद अंतर्गत ज्ञानपुर क्षेत्र के मनोज चाणक्य विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने हेतु एक विशेष आयोजन किया गया। जहां भदोही जिले के एसपी राम बदन सिंह, तहसीलदार देवेंद्र यादव, जयदीप हास्पिटल के संचालक डॉ. बीके दुबे द्वारा सफल प्रतिभागियों पुरस्कृत किया, वहीं इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करके संपन्न करवाने में कई श्रेष्ठजनों की सराहनीय भूमिका रही। मनोज चाणक्य विद्यालय के प्रबंधक मनोज शुक्ल, मुकेश शुक्ल प्रदेश अध्यक्ष मानस समाज सेवा समिति, यश पाठक (राजन) संगठन मंत्री मानस समाज सेवा समिति, विश्वेश पांडे जिला अध्यक्ष मानस समाज सेवा समिति की ने मुख्य भूमिका का निर्वहन किया। मानस समाज सेवा समिति द्वारा 50 बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अध्यक्ष मुकेश शुक्ल के साथ कोषाध्यक्ष प्रदीप एस मिश्रा, उत्तर प्रदेश कार्याध्यक्ष अंकित पाण्डेय,वी के मिश्रा अभिभावक एवं बच्चे मौजूद रहे। (खबर की उपरी सतह पर ‘विडियो न्यूज’ में देखिये छात्रा ने भदोही एसपी से क्या आग्रह किया..)

पूर्व खबरें 👉भदोही कंठ (८) – योगी महराज..फर्जी आरोप एफआईआर की, किसानी करता है ऐ विधायक


