Headlines

कुकर्म कथा (०२) – विधायक ‘कुकर्म’ छिपाते रहे, पीड़िता ‘गिड़गिड़ाती’ रही, अब बोले ‘महिला’ को ‘नहीं जानता’.!

उत्तर प्रदेश की भदोही विधान सभा सीट पर बसपा से दलबदल भाजपा आये रविन्द्र नाथ त्रिपाठी विधायक तो बन गये लेकिन झूठ के सहारे अधिकांश भ्रष्टाचार के मामलें दफनानें का प्रयास करते रहें हैं। फिलहाल शादी के बहानें हवस मिटाने वाले दुष्कर्म मामले में भतिजे-बेटे को बचाने के लिये झूठ का पुलिंदा मीडिया के समक्ष खोल दिये हैं। फिलहाल इस बार भी उनका दांव सिर्फ कुछ सुप्रसिद्ध अखबारों की खबरों तक ही सीमित है क्योंकि कई वायरल आॅडियो में स्पष्ट सुनाई पड़ रहा है कि काॅल करके पीड़िता न्याय के लिये गिड़गिड़ा रही है।

गौरतलब है कि शादी का झांसा देकर यौन शोषण में मदमस्त भाजपा विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी के भतिजे संदीप की ‘इश्क कहानी’ पूरे ‘विधायक परिवार’ ही नहीं बल्कि दूर-दराज के लोगों को भी पता थी। फिर भी जब ‘मियां-बीबी राजी तो क्या करेगा काजी’… इसी तर्ज पर यह मामला विभिन्न मनमोहक कारणों से दफन रहा क्योंकि योजना तो यहां तक तैयार थी कि ‘विधायक परिवार’ की कुछ बेटियों की शादी होने के बाद संदीप पीड़ित महिला से शादी कर लेगा लेकिन संदीप की पत्नी ने उसे सौगंध देकर खुद मोर्चे पर कुद पड़ी और मुंबई में पीड़ित महिला की टांग तोड़ने के लिये तलाशने लगी। यहां विधायक की सलाह मानने के बाद उसकी टांग तो बच गई लेकिन संदीप का मिलना-जुलना भी बंद हो गया। संदीप की बातें मानकर यौन शोषण व मानसिक उत्पीड़न पर मौन रहने वाली पीड़िता ने खुद को ठगा सा महसूस किया और शादी की जिद्द करने लगी, जिसके बाद विधायक परिवार की रसूखदारी का रूआब गुंडागर्दी पर आमदा हो गया। ऐसा हम नहीं कह रहें हैं बल्कि मीडिया को जारी वायरल काॅल रिकार्डिंग में ऐसी कई सनसनीखेज चर्चायें छिपी हैं, जिसमें से कुछ रिकार्डिंग ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क के पास भी उपलब्ध है।
गिड़गिड़ाती रही पीड़िता – भदोही भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी से लगातार काॅल करके पीड़ित महिला गिड़गिड़ाती रही लेकिन वे इस मामले में चुप्पी साधते रहे। आखिरकार क्या रहस्य था कि विधायक पीड़िता को न्याय दिलवाना तो दूर की बात उसकी आवाज सुनते ही मौन रहकर टालमटोल कर देते थे..ऐसे कई रहस्मयी सवालों का जवाब अब भदोही पुलिस को भी जांच में तलाश करेगी।
कुकर्म पर मौन, ज्ञानपुर के नाम हाय-तौबा – भदोही भाजपा विधायक भतिजे-बेटे पर लगे कुकर्म आरोप पर मौन होकर ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा पर आरोप मढ़ रहे हैं। ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क के पास कई वायरल रिकार्डिंग उपलब्ध है। फिर भी विधायक से मंगलवार की दोपहर प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई कि शायद दुष्कर्म आरोप पर कुछ अपने भतिजे-बेटे का पक्ष रखें, हांलाकि उन्होंने वही रटा-रटाया पक्ष रखा कि सब ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा करवा रहे हैं लेकिन जैसे ही उनसे उनके भतिजे संदीप के द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला पूछा गया उन्होंने काॅल कट कर दिया।

सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क के पास इस मामले की ‘दो दर्जन’ से ज्यादा ‘आडियो रिकार्डिंग’ व सनसनीखेज तस्वीरें उपलब्ध है..पढ़ते रहिये ‘उपरी सतह’ पर संलग्न विडियो न्यूज के साथ धारावाहिक ‘कुकर्म कथा’..✍️

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading