सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जंगीगंज स्वास्थ्य केंद्र पर झलकी कटिबद्धता…

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला के तहत रविवार को काशी-प्रयाग मध्य अंतर्गत भदोही के जंगीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता व पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्र ने मेला का उद्घाटन किया, वहीं जनसुविधाओं के प्रति कटिबद्धता दर्शाते हुये कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

जंगीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेले में आये लोगो को संबोधित करते हुए सुनील मिश्र ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इतना ही नहीं बल्कि जंगीगंज स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना में लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। सभी लोग अपने कार्यों को ईमानदारी पूर्वक करें। स्वास्थ्य केन्द्र में जो भी व्यवस्था नही है उससे हमें अवगत कराये मैं जिलास्तर या शासन स्तर से उस समस्या के समाधान के लिए हमेशा तैयार रहूंगा। सुनील मिश्र ने आगे कहा कि जीवन को केवल एक संकुचित रूप में न बितायें बल्कि विस्तृत रूप से जिएं…जिससे अपने साथ-साथ समाज व देश का विकास हो सके। इस मौके पर स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक डा. आर सी यादव, डा. छत्रपाल सिंह, डा. बी बी वर्मा एएनएम, आशा कार्यकर्त्री के अलावा दीपक, अनन्त मिश्र, आलोक मिश्र, विनय बहादुर मिश्र समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

पिछली खबर 👉सावधान..भदोही में राज्य स्तरीय ठगहारों की इंट्री, बेरासपुर गांव वाले ठगे गये, पुलिस बेखबर

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading