उत्तर प्रदेश के काशी-प्रयाग मध्य अंतर्गत भदोही जनपद के ब्रिटिशकालिन संस्कृत विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा देश को आज़ादी दिलाने में योगदान देने वाले शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी कृतियों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर ब्रिटिशकालीन संस्कृत पाठशाला के संस्थापक प्रधानाचार्य आद्या प्रसाद त्रिपाठी (बटर शास्त्री) ने बच्चों को उत्साहित एवम् पुरष्कृत किया।
गौरतलब है कि भदोही जनपद के आचार्य सरयू प्रसाद त्रिपाठी इंटरमीडिएट कॉलेज अकोढ़ा-रोही के प्रांगण में भारतीय गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद पाठक व प्रबंधक रमेश त्रिपाठी, कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह व प्रधानाचार्य राम सागर पाल के करकमलों से राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ सहित कई अन्य सुविधा-संसाधनों का लोकार्पण भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ पी के मिश्र रहे। इस अवसर पर ब्रिटिशकालीन संस्कृत विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य आद्या प्रसाद त्रिपाठी (बटर शास्त्री) ने बच्चों को उत्साहित एवम् पुरष्कृत किया। कार्यक्रम में कई शिक्षाविद् व सम्मानित नागरिकों में डा. छोटे लाल पांडेय, शारदा दुबे, राम श्रृंगार पाठक, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी डॉ अली हसन, राधे श्याम शुक्ल, छोटे लाल शुक्ल (गोली), शिवशंकर शुक्ल (छटंकी), पूर्व प्रधान सुरेन्द्र बहादुर, राम प्यारे पाल, मोती लाल यादव, अशोक बिंद के अलावा विद्यालय के शिक्षकगण एवम् कर्मचारीगण सहित सैकड़ो गणमान्य उपस्थित रहे।


