Headlines

67 का इश्कबाज दूल्हा, 66 की दुल्हन – वृद्धाश्रम में की धूमधाम से शादी, नेता मंत्री भी हुये शामिल.!

इश्क-मोहब्बत की कई कलंकी कहांनिया तो आपने पढ़ी होगी लेकिन यह कहानी अद्भुत प्रेम से जुड़ी है। सच कहते हैं कि प्रेम की पवित्रता व उसकी परिभाषा को समझ पाना असंभव है। 67 साल के इश्कबाज दूल्हा-दुल्हन के शादी की कहानी इन दिनों लोगों की जुबां पर हैं। एक ऐसी शादी जिसमें सगे-सबंधी के साथ राज्य के नेता-मंत्रियों ने भी उपस्थिति दर्ज करवाकर हर्षोल्लास मनाया। इतना ही चुबंन सहित कई पारंपरिक रीति-रीवाज को भी जवां दिल बरातियों ने पूर्ण करवाकर आनंद लिया। गौरतलब है कि केरल में त्रिशूर के रामवरमपुरम स्थित सरकारी वृद्धाश्रम में रहने वाले 67 वर्षीय कोचनियान मेनन और 66 साल की लक्ष्मी अम्मल शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों एक-दूसरे को 30 साल से जानते थे। लेकिन पिछले कुछ सालों से संपर्क में नहीं थे। अम्मल के पति केटरिंग का काम करते थे। उनकी 21 साल पहले मौत हो चुकी है। मेनन अम्मल के पति के सहायक थे। कुछ दिनों पहले दोनों वृद्धाश्रम में मिले। यहां दोनों को प्यार हो गया और शादी का फैसला लिया।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading