Maruti Suzuki – इस कार पर हजारों का डिस्काऊंट, जानिये शानदार फीचर्स…

अगर आप अभी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इसकी खरीद पर कंपनी भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। यहां हम आपको इस कार के फीचर्स और स्पेशिफिकेशन से लेकर डाइमेंशन और कीमत आदि के बारे में भी बता रहे हैं..भारत में एक समय था जब अपनी किफायती और अधिक माइलेज देने वाली कारों के लिए मारूति-सुजुकी जानी-जाती थी, लेकिन आज के समय में अपनी स्टाइलिश और शानदार फीचर्स से लैस कारों के लिए भी जानी जाती है। Maruti Suzuki की नेक्सा प्रीमियम स्टोर के जरिए बेची जानी वाली स्टालिश और शानदार फीचर्स से लैस Maruti Suzuki Ignis कार है।

आॅटोमैटिक स्पीड – सबसे पहले बात की जाए इंजन की तो मारुति सुजुकी इग्निस में 1197cc का इंजन है जो कि 61 kw की पावर और 113 Nm का टार्क जनरेट करता है। इस कार के इंजन को 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑटोमैटिक के विकल्प में दिया गया है। आकार की बात करें तो इग्निस की लंबाई 3700 mm, चौड़ाई 1690 mm, ऊंचाई 1595 mm, व्हीबलेस 2435 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 180 mm, सीटिंग कैपेसिटी 5 सीटर, कर्ब वेट 825-870 किलो , बूट स्पेस 260 लीटर और फ्यूल टैंक 32 लीटर का है।

कीमत और ऑफर – कीमत की बात की जाए तो मारुति सुजुकी इग्निस की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4,74,373 रुपये है। ऑफर की बात की जाए तो मारुति सुजुकी सियाज की खरीद पर कंपनी इस समय आकर्षक ऑफर दे रही है और इस ऑफर के जरिए ग्राहकों को 65 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है।

प्रेस विज्ञप्ति, प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर भेजिये, हिंदी Text टाईप किया हुआ आमंत्रित….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading