अकोढ़ा-रोही में देशभक्ति का जज्बा….
सेना के शौर्य व पराक्रम को निरंतर चहूंओर सलामी अभी भी मिल रही है. इसी क्रम में अकोढ़ा-रोही बाजार से ग्रामवासियों द्वारा श्रीराम जानकी चबूतरा प्रांगण स्थित शहीद श्रद्धांजलि स्थल तक तिरंगा यात्रा निकालकर सलामी दी गई. डॉ कुंवर प्रमोद चन्द मौर्य (पूर्व प्राप्त दर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन धर्मेद्र कुमार तिवारी ( पाली मंडल महामंत्री) व एड. सुरेन्द्र बहादुर बेनबंशी (पूर्व प्रधान अकोढा) द्वारा किया गया। डीजे की धून पर तिरंगा लहराते हुए स्थानीय बच्चों के साथ महिलाओं ने भी सहभागिता दर्ज करवाई. इस दौरान देशभक्ति नारों को बुलंद करते हुए तिरंगा लहराने वालों के लिए ‘दक्षिणमुखी श्रीहनुमान मंदिर_काशी-प्रयाग मध्य’ प्रबंधन प्रमुख कमलाशंकर तिवारी द्वारा शीतपेय की व्यवस्था की गई थी. जय तिवारी, प्रांजल तिवारी व विनोद पासवान ने सेवाभावी कार्य किया।
तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप विनय त्रिपाठी ‘सेनानी’, हौसिला प्रसाद प्रजापति, राधे सोनी (क्षेत्र पंचायत सदस्य), नागेन्द्र सिंह (भाजपा नेता) सहित सैकड़ो मान्यवर उपस्थित रहें।



