औराई क्षेत्र अंतर्गत मटियारी गांव निवासी जनपद के सशक्त वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप दूबे (विक्की) की भयहू यांनी छोटे भाई की पत्नी का सोमवार (दोपहर) निधन हो गया. जोकि विगत कई महीनों से बीमार थी और ‘पत्रकार परिवार’ इलाज व सेवा निरंतर काफी संघर्षरत् था।
सोमवार को निधन की खबर सुनने के बाद पत्रकार प्रदीप दूबे के आवास मटियारी और अंतिम संस्कार के समय भोगांव गंगा घाट पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे. ज्ञात हो कि पत्रकार प्रदीप दूबे के छोटे भाई प्रवीण दूबे की पत्नी पूनम दूबे (36) कई महीनों से बीमार थी. पूनम का तमाम हॉस्पिटल में इलाज कराया गया लेकिन उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार देखने को नहीं मिला. हालत को देखकर चिकित्सकों ने जबाब दे दिया था लेकिन इधर कुछ दिनों से अस्पताल के बाद घर पर ही परिवार के लोग सेवा करते रहे। सोमवार की दोपहर में पूनम का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया. पूनम अल्पायु में अपने पीछे एक लड़का और एक लड़की सहित हरा-भरा परिवार छोड़ गई. पूनम के निधन के बाद पत्रकार परिवार में सन्नाटा पसर गया हैं. इस दुखद घटना के बाद जनपद के पत्रकारों में भी शोक की लहर है।



