यहां ‘कोंडेश्वर’ में झूमेगें भोले भक्त, मानस प्रेमी सजाएगें दरबार…

श्रावण का महीना है, भोलेनाथ सर्वत्र उपस्थित हैं, सिर्फ हृदयतल से याद करके देखिए. ऐसे में यदि भोलेबाबा के दरबार यांनी देवालय पहुंचने का सौभाग्य मिल जाय, तो समझिए कि कुछ कष्ट जरूर आपका मिटने वाला है….

श्री रामचरित मानस प्रचार सेवा मंडल (अंबरनाथ प.) द्वारा 11 अगस्त को श्री क्षेत्र कोंडेश्वर महादेव मंदिर (बदलापुर) में अखंड श्रीरामचरित मानस पाठ एवं भंडारा का आयोजन किया गया है, जिसका समापन 12 अगस्त को भव्य महाप्रसाद भंडारा के साथ किया जाएगा।

गौरतलब है कि सनातन धर्म व श्रीराम चरित मानस पाठ के प्रचार-प्रचार उद्देश्य से तानाजी ठाकरे ने उपरोक्त संस्था की नींव रखी और 22 वर्षो से यह संस्था धार्मिक क्षेत्र में कार्य करती आ रही है. संस्था के अध्यक्ष सूर्यकांत त्रिपाठी कहते हैं कि इस आयोजन का उद्देश्य भक्तजनों को श्रद्धा और भक्ति के मार्ग पर प्रेरित करना है. वही संस्था के उपाध्यक्ष रामसागर उपाध्याय व अशोक देवाड़ी ने सभी भक्तजनों से अनुरोध किया है कि वे श्रावण के पवित्र अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। श्री कोंडेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस तरह के आयोजन से न केवल धार्मिक भावना को बल मिलता है बल्कि समाज में एकता और सद्भावना का भी संदेश जाता है।

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading