रिपोर्ट By ध्रुव दुबे
भदोही लोकसभा चुनाव की मतदान तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही हैं, जनपद का सियासी पारा वैसे-वैसे गर्म होता जा रहा है. शुक्रवार जिले में सूबे के पीडब्ल्यूडी मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता जितिन प्रसाद पहुंचे लेकिन कोनिया क्षेत्र को साधने के चक्कर में अघात सा दे दिए।
गौरतलब है कि वोट बहिष्कार की घोषणा कर चुके कोनिया के लोगों के बीच पहुंचकर भाजपा मंत्री ने कोनिया को साधने का भरपूर प्रयास किया. इस दौरान सभा में मौजूद लोगों को करारा झटका तब लगा, जब पक्के पुल के सवाल पर पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर ने कहा.”रामपुर में पक्का पुल दे तो दिया है और कितना पुल लोगे ,मेरी नाक में दम कर दिया है..पुल मांग-मांगकर…रामपुर में पुल दे तो दिया”।
चर्चा है कि सभा में मौजूद लोगों को भाजपा मंत्री जितिन प्रसाद की यह बातें सुनकर दिल में आघात सा हुआ और पक्के पुल की मांग को लेकर जुटी भीड़ दबे पांव अपने घर को वापस चली गई। बता दें कि मंत्रीजी के इस बात का विरोध करने की हिम्मत ना तो, स्थानीय विधायक जुटा पाए और ना ही सभा में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के किसी नेता ने कोनिया में इस डैमेज कंट्रोल की रोकथाम का त्वरित प्रयास किया।
इस संदर्भ में पूछे जाने पर ‘सशक्त समाज न्यूज’ को प्रतिक्रिया देते हुए बतौर डीघ ब्लॉक प्रमुख चर्चित मनोज मिश्रा ने भाजपा के समर्थन में कहा कि चूंकि चुनाव चल रहा है, इसलिए मंत्रीजी से आफलाइन बात की जा रही है।




फेक न्यूज़,
इस तरह की फर्जी खबरों से ही पत्रकारिता बदनाम होती है। क्या आप खबर कवर करने गए थे। कब बोले थे मंत्री जी।
Thanks, For Comment