भदोही लोकसभा सीट पर मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है. एक तरफ ‘इंडी गठबंधन’ प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी जीत के प्रति आश्वस्त हो चले हैं, दूसरी तरफ ‘एनडीए गठबंधन’ प्रत्याशी डा. विनोद बिंद भी मान रहे हैं कि बंपर वोट से उनकी जीत पक्की है।
जगजाहिर है कि पिछले एक महीनें से दोनों प्रत्याशी दमदारी दिखाते हुए चुनावी अखाड़े में डटे हैं. भयंकर गर्मी में धूप-छांव ना देखते हुए मतदाताओं तक पहुंचने में दोनों ने ही कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है. खैर..मतदाताओं में बाहरी उम्मीदवार को लेकर संशय रहा. यह चर्चा का विषय शुरुआती दौर से है कि जनता की सेवा में भदोही लोकसभा क्षेत्र में चुनाव जीतने के बाद कौन ज्यादा समय दे पाएगा. ऐसे सवालों के जवाब भी दोनों प्रत्याशी मतदाताओं के समक्ष दावा कर चुके हैं कि हम भदोही लोकसभा क्षेत्र में ही अपना निवास बनाएंगे. खैर…’सशक्त समाज न्यूज‘ टीम द्वारा भी मतदाताओं के कई मुद्दे व सवालों का जवाब खंगालने का प्रयास महीनेभर जारी रहा. इस विशेष पड़ताल में जहां TMC से आए प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी के पब्लिक में जारी मोबाइल नंबर – 8004901008 पर लगातार संपर्क करने की कोशिशें हुईं, वहीं भाजपा प्रत्याशी डा. विनोद बिंद के पब्लिक में पहुंचे उनके मोबाइल नंबर – 9305826015 पर भी संपर्क किया गया. भाजपा प्रत्याशी डा. विनोद बिंद भले ही प्रचार-प्रसार में व्यस्त रहे हों लेकिन उनका मोबाइल उन्होंने हमेशा स्वयं उठाया और सवालों का जवाब देने का प्रयास किया, जबकि TMC प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी मोबाइल पर एकाध बार उपलब्ध मिले, बाकी विभिन्न काल उनके टीम मेंबर ही हैंडल करते नजर आए।
उपरोक्त ‘पड़ताल’ के तहत संपर्क करने की कोशिश ‘23 अप्रैल से 23 मई’ तक किए गए. सुबह-दोपहर, शाम के साथ देर रात भी अजमाईश की गई. चुनावी प्रचार-प्रसार के साथ देर रात में भी चुनावी रणनीति में प्रत्याशी व्यस्त नजर आए. हो सकता है कि इस वजह से भी मोबाइल पर उपलब्ध ना हो पाए हों.
चुनाव प्रचार पूर्ण, फैसला मतदाताओं की मुट्टी में – आचार संहिता नियमावली के तहत अब चुनाव प्रचार थम चुका है. फैसला मतदाताओं की मुट्ठी में कैद है. 23 मई (गुरुवार) को भी उपरोक्त दोनों प्रत्याशियों की सक्रियता को लेकर इनके मोबाइल नंबर संपर्क किया गया. जहां भाजपा प्रत्याशी डा. विनोद बिंद रात में मोबाइल नंबर – 9305826015 पर स्वयं संवाद के लिए उपलब्ध मिले, वहीं अब चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान मतदाताओं के बीच तुफानी अंदाज में जनसंपर्क छेड़े ललितेशपति त्रिपाठी भी अब मोबाइल नंबर –8004901008 पर बातचीत करने हेतु उपलब्ध हैं, वे छूटे हुए मिस काल पर भी रिप्लाई देर रात तक कर रहें हैं।
पलट गई बाजी..? – ५ दिनों के पहले तक जहां मतदाताओं के बीच माहौल-उमंग का झुकाव ललितेशपति त्रिपाठी की ओर बहुत ज्यादा था, वहीं दर्जनभर मंत्री व उच्च नेताओं के दम भाजपाइयों ने भी जमकर हुंकार भरा. इस दौरान भाजपा प्रत्याशी कांटे की टक्कर पर खड़े नजर आ रहे हैं. भदोही की सियासी जंग को परखने में माहिर बुजुर्ग राजनैतिक विश्लेषकों की मानें तो, यह बाजी पलट गई नहीं कहा जा सकता है. हां..वोटिंग के बाद कुछ आकलन भले लगाया जाय. इस समय कांटे की टक्कर दिख रही है।



