
भदोही लोकसभा सीट से प्रत्याशियों ने हुंकार भरना शुरू कर दिया है लेकिन ललितेशपति त्रिपाठी अभी आगे चल रहे हैं. मुख्यत: पुश्तैनी राजनैतिक घराने की वजह से अधिकांश बुजुर्ग व स्थानीय नेता सर्वस्व लुटाकर मैदान में कूद पड़े हैं।
गौरतलब है कि भदोही लोकसभा सीट के रोही-पिलखुना क्षेत्र में भले ही देवी-देवताओं के पूजन में निषाद पार्टी का कोई नुमाइंदा नहीं पहूंच पाया हो लेकिन कन्याओं की शादी में इंडिया गठबंधन के 78 भदोही लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी ने उपस्थिति तेज कर दी है. इसके साथ ही पुश्तैनी राजनैतिक घराने के वंशज को जिताने के लिए बुजुर्गश्री के साथ स्थानीय नेता कूद पड़े हैं. अभी तक का विश्लेषण मानें तो ‘जोड़ा फूल’ निशान लेकर ललितेशपति त्रिपाठी काफी आगे चल रहे हैं क्योंकि भाजपा नेताओं की अनदेखी सहित एक भाजपा विधायक द्वारा किए व करवाए जा रहे फर्जी मुकदमें से भाजपाई नाराज हैं।

कांग्रेसी नेता राजेश दुबे दे रहे हैं खुलकर साथ…. भदोही जनपद के तटस्थ व कद्दावर कांग्रेसी नेता राजेश दुबे खुलेआमं मैदान में कूद चुके हैं. उनका कहना है कि पं. कमलापति त्रिपाठी जी के संघर्ष-सेवा और विकास की परम्परा के संवाहक ललितेश त्रिपाठी बनेगें और इतना ही नहीं बल्कि अवसर मिला तो कन्याओं की शादी के साथ देवालय और विद्यालय सदैव जगमग रहेगें।


