एक युवती के सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की विभिन्न आईडी (इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप) को हैक कर अश्लील वीडियो भेजकर पैसे की मांग की जा रही थी. विगत दिनों जनसुनवाई के दौरान भदोही जनपद एसपी को शिकायत प्राप्त हुई. मिस्ट्री मामला आए और एसपी डा. अनिल कुमार मौन रहें..ऐसा संभव नहीं क्योंकि क्राइम की जितनी ज्यादा उलझी मिस्ट्री होती है, उतना ज्यादा ‘भदोही एसपी’ का इंट्रेस्ट बढ़ जाता है. खैर…✍️

भदोही जनपद पुलिस टीम ने शिकायत की गहराई से जितनी छानबीन की, उतनी यह मिस्ट्री मकड़जाल की तरह उलझती चली गई. तथ्य प्रकाश में आया कि युवक व युवती का प्रेम विवाह 01 वर्ष पूर्व (कोर्ट ज्ञानपुर, जनपद भदोही) में हुआ था. तत्पश्चात बड़े शिव मंदिर गोपीगंज में भी हिंदू रीति-रिवाज से दोनों परिवारों की सहमति से शादी सम्पन्न हुई थी. लड़की और लड़के में विगत 06 माह बाद आपस में विवाद होने लगा था, जिसके कारण लड़की अपने मायके आ गई थी और उस लड़के के साथ नहीं रहना चाहती थी। लड़के ने विदाई कराने हेतु कोर्ट के माध्यम से 109 का मुकदमा किया था, उसी दौरान लड़के ने लड़की को परेशान करने की नियत से उसके नाम की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर वह यूट्यूब पर वर्चुअल नंबर बनाने का तरीका देखकर ऐप के माध्यम से ही वर्चुअल व्हाट्सएप नंबर बनाकर लड़की को लड़की के मोबाइल नंबर पर अश्लील मैसेज फोटो एडिटिंग करके भेजने लगा था तथा धमकी भरा चैट भी करता रहा, जिससे तंग आकर लड़की द्वारा भदोही जनपद एसपी के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया गया था।
बन गया पुलिस वाला – प्रार्थना पत्र की जांच साइबर सेल व थाना ऊंज जनपद भदोही द्वारा की जा रही थी. जांच के दौरान लड़के को जानकारी हुई कि मेरे खिलाफ जांच चल रही है, लड़के ने अपने भाई का नंबर एवं दूसरी मोबाइल सेट लेकर साइबर क्राइम भदोही का पुलिस वाला बन गया…


