Headlines

“ज्ञानपुरिया ‘तिवारी’ गए जेल, अवैध शराब के साथ”…पढ़िए भदोही जनपद के कई गांवों में उठी चर्चा का रहस्य…

◆थाना ज्ञानपुर पुलिस टीम को मिली सफलता
◆अवैध शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
◆कब्जे से 20 शीशी देशी अवैध शराब बरामद

भदोही जनपद के कई गांवों में चर्चा तेज शुरू होई ग बा. जहां देखअ ऊहां चर्चा कि “ज्ञानपुरिया तिवारी गए जेल, अवैध शराब के साथ”…मुख्यतः इस खबर के रहस्य पर ‘पुलिस डायरी’ की पुष्टि पढ़िए…✍️

भदोही जनपद पुलिस (सोशल मीडिया सेल) के मुताबिक डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के रोकथाम व तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी विशेष अभियान के तहत थाना ज्ञानपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिरी सूचना के आधार पर पीडव्लूडी तिराहे के पास से अभियुक्त सुरेश तिवारी पुत्र स्व. दुर्गा प्रसाद तिवारी (निवासी ग्राम वेदपुर, थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही) को 20 शीशी देशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0- 76/2023 धारा- 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading