Headlines

प्राणघातक हमलेबाज – भदोही में छूटभैया नेता सहित अन्य गिरफ्तार

भदोही जनपद में ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के 4 प्राणघातक हमलेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें सरगना के रूप में एक छूटभैया नेता भी शामिल है। 

भदोही जनपद पुलिस (सोशल मीडिया सेल) के मुताबिक ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरिहरपुर, शुकुलपुर निवासी आवेदक सूर्यनारायण शुक्ला पुत्र स्व. राम लोलारक द्वारा विपक्षीगण के विरुद्ध एक राय होकर मारपीट के दौरान जानलेवा हमला करने व धमकी देने के सम्बंध में 10 मई को दिए गए तहरीर के आधार पर तत्समय ही आरोपीगण के विरुद्ध मुअसं-74/2023 धारा-147,149, 323,504,506,307 भादवि व 7 सीएलए एक्ट का आभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही जहां प्रचलित की गई, वहीं डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक द्वारा जानलेवा हमले में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में स्थानीय पुलिस को त्वरित कार्यवाही करते हुए मारपीट के दौरान एक राय होकर लाठी-डंडे से जानलेवा हमला करने के कुल 04 आरोपियों को अवध हॉस्पिटल गोपीगंज के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान मा. न्यायालय किया गया। घटना में शामिल शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का नाम व पता – सुरेश कुमार शुक्ला पुत्र राममूर्ति शुक्ला, सर्वेश शुक्ला पुत्र रामेश्वर शुक्ला, विकास उर्फ राहुल शुक्ला पुत्र रामेश्वर नाथ शुक्ला, विंध्यवासिनी शुक्ला पुत्र मुरलीधर शुक्ला समस्त निवासीगण ग्राम हरिहरपुर, शुकुलपुर थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही।

यह है सरगना – स्थानीय लोगों की मानें तो इन आरोपियों में सुरेश शुक्ला इनका सरगना व छूटभैया नेता है, जोकि कुछ वर्षों से स्थापित नेताओं के साथ तस्वीरें खींचवाकर ठेकेदारी व गुंडई में मदमस्त रहा है. इस पर कई मुकदमें पहले से दर्ज बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading