कल्याण में बनेगा ‘भगवान परशुराम चौक’, पढ़िए…सांसद ने यह कहा….

 ‘अपना पूर्वांचल महासंघ’ द्वारा कल्याण (पूर्व) में ‘भगवान परशुराम जी’ के नाम से चौक बनाने की मांग को लेकर कल्याण लोकसभा के सांसद श्रीकांत शिंदे को एक ज्ञापन दिया गया, जहां सांसद ने भी सकारात्मक आश्वासन दिया।

खबर के मुताबिक ‘अपना पूर्वांचल महासंघ’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक दुबे ने एक शिष्ट मंडल सहित श्रीकांत शिंदे से मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात किया और कहा कि ‘भगवान परशुराम’, जोकि भगवान विष्णु जी के छठे अवतार के रूप में माने जाते हैं और भगवान परशुराम से तमाम हिंदुओं के आस्था जुड़ी हुई हैं। ऐसे में ‘अपना पूर्वांचल महासंघ’ चाहता है कि ‘भगवान परशुराम’ के नाम से कल्याण (पूर्व) में चौक बनाया जाना चाहिए। इस विषय पर श्रीकांत शिंदे द्वारा भी सकारात्मक आश्वासन दिया गया. मुख्यतः जगजाहिर है कि युवा सांसद श्रीकांत शिंदे जब आश्वासन दे देते हैं, तो उक्त कार्य समयानुसार धरातल पर उतरना तय हो जाता है।
सांसद श्रीकांत शिंदे को ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष अशोक दुबे व भवन निर्माता प्रेम शुक्ला के द्वारा दिया गया. इस अवसर पर कल्याण के पूर्व नगरसेवक महेश गायकवाड, संस्था के महासचिव फूलचंद दीक्षित, सचिव अरविंद (पिंटू) मिश्रा प्रवक्ता संदीप तिवारी व विनय मिश्रा सुजीत श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading