Headlines

छठ पूजा की आड़ में कुठराघात, यहां फंस गया पेंच.!!

कल्याण-डोंबिवली में राजनीतिक ठगहारों की कमी नहीं हैं, जो उत्तर भारतीय समाज के नाम सांसद स्तरीय राजनेताओं से ‘बागड़बिल्ला’ की तरह मोटी रकम ‘चंदावसूली’ करते हैं. फिलहाल कल्याण में भी छठ पूजा का मंच सज चुका है, जिसमें राजनीतिक ‘चंदावसूली’ को लेकर बिहारी समाज में आंतरिक नाराजगी देखी जा रही है. इतना ही नहीं बल्कि कुछ बिहारी मूल के स्थानीय समाजसेवी ने अनौपचारिक बातचीत में सनसनीखेज खुलासा भी किया है।

गौरतलब है कि उत्तर भारतीय समाज के नाम पर सांसद श्रीकांत शिंदे व उनके नाम पर पार्टी के नेताओं से उत्तर भारतीय इकाई की ‘चंदावसूली’ जगजाहिर है, जोकि विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों की आड़ में वसूली करके कुछ ‘चवन्नीछाप’ उत्तर भारतीय युवा नेता बने फिर रहे हैं. फिलहाल इस बार पेंच तगड़ा फंस गया है क्योंकि जहां एक तरफ ‘बाला साहेबांची शिवसेना’ के नाम पर आयोजन का निमंत्रण जारी किया गया है, वहीं भाजपा सहित अन्य पार्टियों की आड़ में बैठकर भवन निर्माण से जुड़े कुछ व्यापरियों के साथ कुछ दागदार कारोबारियों का बैनर पर बड़ा-बड़ा फोटो लगा है. उत्तर भारतीय इकाई के एक पदाधिकारी ने उत्तर भारतीय मूल के भवन निर्माताओं की बड़ी-बड़ी तस्वीरें छपवा रखी हैं, जिन्हें सांसद के साथ मंच साझा करवाया जाएगा, ताकि स्थानीय समाजसेवी इन भवन निर्माताओं के काले कारनामों के खिलाफ आवाज नहीं उठा सके. तथाकथित उत्तर भारतीय उद्योगपति भले हैं लेकिन जिस पार्टी की सत्ता रहती है, उसके करीब का रास्ता आयोजनों में मोटी रकम चंदा देकर तलाश लेते हैं. फिलहाल बिहारी समाज इसलिए आहत है कि अभी तक यूपी के नाम उत्तर भारतीय इकाई के ‘चवन्नीछाप’ नेताओं की दुकानदारी चलती थी लेकिन अब ‘बिहारी समाज’ की आस्था पर छठ पूजा की आड़ में कुठराघात किया गया है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading