यूपी में कलयुगी ‘कुकर्म’ की खुली पोल, जब ६ कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग नें, यहां बच्चे को दिया जन्म.!!

उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। 13 साल की रेप पीड़िता ने सोमवार को एक बच्चे को जन्म दिया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया….

दरअसल पूरा मामला यूपी के देवरिया जिला स्थित रूद्रपुर थाना क्षेत्र का है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां नाबालिग लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद सभी के होश उड़ गए। इस तरह यूपी के इस कलयुगी कुकर्म की पोल खुल गई. तहरीर के मुताबिक क्षेत्राधिकारी अंबिका राम ने बताया की बच्ची के पेट में कीब एक सप्ताह से दर्द हो रहा था, जिसे परिजनों ने निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की कक्षा 6 की छात्रा है। आठ महीने पहले नाबालिग लड़की घर से बाहर घूमने गई थी, जहां पड़ोसी में रहने वाले आरोपी ने उसे अकेला देख दुष्कर्म किया था। साथ ही आरोपी ने लड़की को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा।
क्षेत्रीय अधिकारी के मुताबिक आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग ने जिस बच्चे को जन्म दिया है वह मृत है। वहीं, जिसने मासूम को हवस का शिकार बनाया था वह दो बच्चों का बाप भी है। पेट में दर्द होने के बाद मासूम लड़की ने यह सब बात बयां की।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading