युवा जिला के, जवां एसपी – सशक्त समाज के निर्माण में, भर रहे हैं ‘मिशन शक्ति’ का जोश….

यूं तो भदोही जनपद को युवा जिला कहा जाता है लेकिन इन दिनों यहां के एसपी अपनी सक्रियता को लेकर खूब चर्चा में हैं. क्षेत्रीय युवा इन्हें जवां यांनी दमदार एसपी कहते हैं. मुख्यत: अपराध नियंत्रण के साथ सशक्त समाज के निर्माण में इनकी भूमिका सर्वश्रेष्ठ है. इन दिनों मिशन शक्ति फेज – 3 को लेकर जागरूकता अभियान का भी जोरदार नेतृत्व करते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि मिशन शक्ति फेज-3 अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने सहित उनकी सुविधा व सहायता हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करने व महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 नवंबर को ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल (जलालपुर कस्बा भदोही) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ. अनिल कुमार द्वारा बालिकाओं/छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090-वीमेन पॅावर लाइन,181-महिला हेल्प लाइन,108-एम्बुलेंस सेवा,1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में जागरूक किया गया। प्रत्येक थानों पर महिला शिकायतकर्ता के लिए स्थापित “महिला हेल्प डेस्क” के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी, जहाँ पर कोई भी महिला/बालिका अपनी शिकायत गोपनीय तरीके से दर्ज करा सकती है। एन्टीरोमियो टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मिलने वाली महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है, यदि उनकी कोई समस्या है तो उन्हे नोट कर उसका त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading