यहां ‘आम’ तोड़ने के लिए, दो पक्षों में ‘खूनी संघर्ष’, 1 की मौत, 4 की हालत गंभीर.!!

???????????
उत्तर प्रदेश के पुर्वांचल अंतर्गत जौनपुर जनपद में शुक्रवार को भूमि के विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। विवादित जमीन पर लगे पेड़ से आम तोड़ने पर दो पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद देखते ही देखते डंडा, ईंट, पत्थर और सरिया चलने लगे। दो पक्षों में हुए इस खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मामला जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के पल्टूपुर का है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पल्टूपुर गांव के राजेंद्र, बसंता, गौतम, जोगिंदर, राहुल, राजू, करिया और लल्लन सोनकर के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार की सुबह विवादित जमीन में लगे पेड़ से आम तोड़ने को लेकर अभिषेक सोनकर के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि राजेंद्र सोनकर की तरफ से 10 की संख्या में पहुंचे लोगों ने लाठी-डंडा, सरिया एवं ईंट पत्थर लेकर घर में घुस गए और अभिषेक की पिटाई करने लगे। अभिषेक की पिटाई होती देख उसकी मां उर्मिला और बहन श्वेता भी पहुंच गई। बीच बचाव करने पर आरोपियों ने अभिषेक की मां और बहन को भी पीटा। पिटाई से अभिषेक सोनकर 22 की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता लल्लन सोनकर समेत विशाल, विनोद, पुष्पराज को भी विपक्षियों ने जमकर पीटा। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया। जहां से लल्लन सोनकर, विशाल, विनोद सोनकर, पुष्पराज सोनकर की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद बरसठी इंस्पेक्टर श्यामदास वर्मा ने कहा कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading