पंचायत चुनाव को लेकर एलर्ट, थाना प्रभारी टीम, 6 बजे इस गांव में भी मोहल्ला मिटिंग….

भदोही जनपद में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस विभाग एलर्ट मोड पर है, जिसके कारण विभिन्न थाना के प्रभारी भी गांव दर गांव ‘मोहल्ला मिटिंग’ में जुटे हैं।
      मिली जानकारी के मुताबिक विभिन्न थानों के प्रभारियों को भदोही डीएम-एसपी द्वारा शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए एलर्ट किया गया है, जिसे लेकर विभिन्न गांवों में मोहल्ला मीटिंग करके ग्रामवासियों को टिप्स देकर थाना प्रभारी टीमें भी सुझाव अदान-प्रदान कर रही हैं. इसी क्रम में ऊंज थाना प्रभारी सुशील कुमार त्रिपाठी द्वारा भी निरंतर ग्रामवासियों से जनसंपर्क किया जा रहा है. कुछ अन्य मिटिंग पूरी करके खबर है कि ऊंज थाना प्रभारी द्वारा शाम 6 बजे अकोढ़ा गांव के मिलन केन्द्र पर भी पब्लिक मिटिंग निर्धारित है, जहां सभी प्रत्याशियों द्वारा ग्रामवासियों से उपस्थित रहने की अपील करने का मैसेज भी वायरल किया जा रहा है. मीटिंग के संदर्भ में ऊंज थाना प्रभारी ने भी ‘सशक्त समाज न्यूज’ द्वारा जानकारी लेने पर पुष्टि की है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading