Headlines

लोकल में अब आप, नहीं कर सकते यात्रा, जानिए ‘कड़क’ नियम.!! ‘ब्रेक दी चेन’

कोरोना के बढ़ते प्रकोप ने एक बार फिर से हाहाकार मचा दिया है, वायरस का प्रकोप इतना तेज है कि गांव-खेड़ा इलाके भी चपेट की ओर बढ़ रहे हैं. ऐसे में भीड़भाड़ खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का आदेश ‘ब्रेक दी चेन’ का असर दिखने लगा है और मुंबई की लोकल ट्रेन अब आम यात्रियों की पहुंच से बाहर हो गई है।
गौरतलब है कि पिछले लाॅकडाऊन से धीरे-धीरे मायानगरी से पलायन किए मजदूर लौटे ही थे कि फिर से कोरोना ने लाशें बिखेरना शुरू कर दिया. आखिरकार ना चाहते हुए भी महाराष्ट्र सरकार ने नियम सख्त कर दिए. मुख्यतः तेजी से फैल रहे कोरोना से लड़ने के लिए इस बार ‘ब्रेक दी चेन’ सिस्टम लागू किया गया है. इसके तहत अति आवश्यक सेवा छोड़कर सभी दुकानें तो बंद हो चुकी हैं लेकिन मुंबई की लाईफ लाईन पर इसका सीधा असर देखने को मिला. अब सिर्फ सरकारी कर्मचारी व स्वास्थ्य सेवा व पत्रकारों के आलावा अन्य को मध्य रेलवे के स्टेशनो ने लोकल टिकट देना देखना बंद कर दिया. डोंबीवली रेलवे टिकट खिड़की से यात्रियों को लौटाया जा रहा है, जिनके पास उपरोक्त पहचान पत्र नहीं है। स्पष्ट है कि सर्वाधिक भीड़भाड़ वाली में लोकल में अब आप, नहीं कर सकते यात्रा, यही ‘कड़क’ नियम है. ‘ब्रेक द चेन’ का पालन कीजिए।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading