Headlines

कल्याण-डोंबीवली में इस राजनैतिक दल ने बढ़ाई पैठ, नवनियुक्त हुए पदाधिकारी….

कल्याण-डोंबीवली में आगामी महीनों में स्थानीय महानगर पालिका का चुनाव होना है, जिसके मद्देनजर सभी पार्टियां अपनी पैठ मजबूत कर रही हैं। इसी क्रम में आरपीआई (अंबेडकर) ने भी अपनी पैठ मजबूत करना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अंबेडकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक भाऊ निकालजे और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष महिला अघाड़ी मोर्चा सुनीतताई चव्हाण के आदेश से कल्याण डोंबिवली जिला अध्यक्ष धर्म वक्ते के नेतृत्व में सूरज (राहुल) दिलीप पाटिल को डोंबिवली शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान कल्याण शहर के अध्यक्ष संजय जाधव, युवा जिला अध्यक्ष सुमित माने, कामगार श्रमिक नेता लक्ष्मण हजारे, जिला उपाध्यक्ष अशोक लिहिटकर, युवा जिला उपाध्यक्ष संजय निकम, विभाग अध्यक्ष प्रवीण निकम उपस्थित थे। जहां दिलीप मगर, विजय लेले, राजू वाल्मीकि, काशीनाथ वायगणकर और अंजय्या तेलुगु को भी डोबीवली शहर समिति में नियुक्त किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थें। इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गयी है।

Advertising

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading