उत्तर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतें 25 दिसंबर रात 12 बजे के बाद भंग हो चुकी हैं, जहां की जिम्मेदारी प्रशासक बतौर एडीओ व सेकेट्ररी संभालने की तैयारी में जुटे हैं. खैर..इन्हीं खबरों के बीच यूपी का ऐसा जिला भी है, जहां ग्राम पंचायत का कार्यकाल चलता रहेगा. ग्राम प्रधान अपना कार्य करते रहेंगे। चौंक जरूर गए होंगे लेकिन यह पूर्ण पुष्टि प्राप्त खबर है।
गौरतलब है कि यूपी के 75 जिलों में से उस जिले का नाम तलाश रहें होंगे। यूपी का वह जिला है गौतमबुद्धनगर। गौतमबुद्धनगर जिले में अभी ग्राम प्रधान काम करते रहेंगे. उत्तर प्रदेश के 74 जिलों में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को खत्म हो गया. सिर्फ गौतमबुद्ध नगर जिले में ग्राम प्रधान काम करते रहेंगे। वजह भी बड़ी आश्चयर्जनक है. गौतमबुद्ध नगर जिले में ग्राम पंचायत का चुनाव मई 2016 में चुनाव हुए थे. इस कारण इन सभी ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 14 जून 2021 को पूरा होगा। इस जिले में 88 ग्राम पंचायतों हैं। इसके अलावा गोंडा जिले की 10 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल भी पूरा नहीं हुआ है।



