Headlines

जनमानस में आक्रोश – ना सुरक्षा व्यवस्था – ना स्वास्थ्य सुविधा…’रेफर इलाज’ से धड़कती सांसे.!!

भदोही जिले में दिन-दहाड़े लूट की घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसिया पेट्रोलिंग व सक्रियता की पोल खोल दी है, जिसे लेकर क्षेत्रीय जनमानस में आक्रोश है. गोली की पीड़ा झेल रहे पीड़ित के इलाज में जनपदीय ‘शासनिक व्यवस्थाओं का टोटा’ देखकर भी लोग सहमें हुए हैं….

भदोही जिले में बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र पर बैंक मित्र को गोली मारकर 90 हजार रूपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरी बीसा गांव स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर हुई है, जहां जगापुर गांव निवासी राजधर पांडे(50) ग्राहक सेवा केंद्र बैरी बीसा पर बैठे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक मौके पर पहुंच गए और उनके हाथ में लटके बैग को छीनने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तब बदमाशों ने उनको गोली मार दी, जो उनके चेहरे पर लगी। इसके बाद बदमाश उनका बैग लेकर फरार हो गए। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश भाग गए। पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर तड़प रहे बैंक मित्र को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र गोपीगंज में उपचार के लिए भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।

ना स्वास्थ्य सुविधा, ना सुरक्षा व्यवस्था – चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल बैंक मित्र को अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात को लेकर परिजनों समेत जनपद के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बदमाश रुपयों से भरे बैग को सोनेचा ईंट भट्टे के पास ख़ोलकर के फेंक गए। घटना को लेकर कई थानों की पुलिस नाकाबंदी की लेकिन बदमाश नहीं मिले। सुरक्षा व्यवस्था तो फिसड्डी साबित ही हो रही, स्वास्थ्य व्यवस्था भी ‘रेफर इलाज’ बीएचयू (वाराणसी) के भरोसे है. खबर लिखे जाने तक चेहरे से गोली निकालने की प्रक्रिया तक की जानकारी मिली है।

Advertising

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading