भदोही में ‘करणी सेना’ ने उठाई आवाज, जानिए फांसी देने की मांग….

गोपीगंज क्षेत्र के कौलापुर में करणी सेना के तत्वावधान में निकिता हत्याकांड को लेकर कैंडल मार्च निकालकर हत्यारों की फांसी की मांग रखी गई। करणी सेना के जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा (ददा) ने कहा कि निकिता के हत्यारों को यदि फांसी नहीं दी गई तो  करणी सेना कड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। युवा शक्ति के जिला महामंत्री अभयानंद पाण्डेय ने कहा कि यह कैंडल मार्च केवल आत्मा शान्ति के लिए ही नहीं….बल्कि अपराधियों के मन में खौफ पैदा करने के लिए है। कहा कि सरकार की लचर व्यवस्था की वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आये दिन दिनदहाड़े वारदात हो रही है। आगे स्पष्ट किया कि चौराहे पर हत्यारों को फांसी हो या अपराधियों को जनता के बीच में छोड़ देना चाहिए। इस मौके पर विनोद मिश्र ददा, अश्विनी चतुर्वेदी, अभयानंद पाण्डेय, शशिकांत तिवारी, रिक्की सिंह, अजीत सिंह, राहुल शर्मा, संतोष कन्नौजिया समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading