उत्तर प्रदेश में ब्राम्हण हलाकन झेल रहे हैं. ऐसी खबरें लगातार सुर्खियों में हैं, जिससे भदोही जनपद में असमंजस स्थिति बनना लाजिमी है. फिलहाल यहां सुरियावां थाना का कार्यभार संभालने पहुंचे नवागत थाना प्रभारी को युवा ब्राम्हणों ने श्रीमद्भागवत गीता समर्पित करके स्वागत किया है।
गौरतलब है कि भदोही जनपद में ब्राम्हणों हलाकन तो छोड़िए बल्कि यहां तो थाना प्रभारियों की तैनाती में भी क्षत्रियवाद के आरोप लगते रहे हैं, जिसे भदोही एसपी रामबदन सिंह ने अब बखूबी झूठलाकर प्रशासनिक पारदर्शिता का आईना दिखा दिया है. जनपद में शांति व्यवस्था के कायम रखने के मद्देनजर कुछ थाना प्रभारियों के तबादले हुए, जिसके तहत थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह १ वर्ष से ज्यादा का कार्यकाल पूर्ण करके सुरियावां से चौरी थाना पहुंच गए, वहीं १ वर्ष से भदोही एसपी के पीआरओ रहे प्रदीप कुमार आर्या को सुरियावां थाना की कमान सौपी गई. बताया जाता है कि भदोही जनपद में इससे पहले चौरी व ऊंज जैसे थानों की जिम्मेदारी संभालने का अनुभव प्रदीप कुमार को रहा है. फिलहाल सुरियावां थाना प्रभारी बतौर स्वागत-सत्कार स्वीकारनें के साथ क्षेत्रीय जनता के मन की बात को समझनें का प्रयास कर रहे हैं लेकिन भदोही पुलिस विभाग के ही कुछ अन्य थाना प्रभारी बताते हैं कि भले इनकी मुस्कुराहट देखकर इन्हें मिलनसार कहा जाता है लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई में चौके-छक्के बखूबी जड़ने में माहिर रहे हैं।
खैर…राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा भदोही के जिलाध्यक्ष पंडित अम्बरीष तिवारी के नेतृत्व में कुछ युवा ब्राम्हणों ने सुरियावां थाना के नवनियुक्त थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार का माल्यार्पण करते हुए श्रीमद्भागवत गीता देकर स्वागत करते हुए उनके उज्वल भविष्य हेतु उन्हें शुभकामनाएं दी. संस्था द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रदीप कुमार बहुत ही मिलन स्वभाव एवम् युवा वर्ग को एकत्रित करके कार्य करने में कुशल है, जिनसे फर्ज की कर्मठता के साथ धर्म और धार्मिक कार्यों में निष्पक्ष सहयोग की अपील भी की गई. स्वागत में निशांत पाठक, चंद्रेश तिवारी, मनोज पाठक, नितेश पांडेय, संदीप तिवारी सहित समस्त लोग उपस्थित रहे।



