17 लाख का गांजा, 75 लाख की गाड़ी, पढ़िए..भदोही पुलिस की, यह ‘सनसनीखेज’ बरामदगी…

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मुहिम तेजी से भदोही जनपद पुलिस ने जारी रखा है, जिसके तहत पुन: एक सबसे कामयाबी हाथ लगी है. इस बार करीबन 2 कुंतल गांजा पुलिस टीम को बरामदगी करने में सफलता हाथ लगी है।

गौरतलब है कि मादक पदार्थों की तस्करी के मोर्चे पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में खुफिया तरीके जा रही गांजा की खेप ऊंज थानाक्षेत्र में हाईवे पर नवधन स्थित अंडरपास ब्रिज के पास बरामद हुई है, जहां से 3 अंतरराज्यीय तस्करों की भी गिरफ्तारी हुई है।
सोमवार भदोही एसपी रामबदन सिंह ने ऊंज थाना पहुंचकर मीडिया को पुष्टि करते हुए बताया कि जिस कंटेनर में मादक पदार्थों की यह खेप थी, उसमें 3 ट्रैक्टर के साथ 1 कार भी लदी थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गांजा कंटेनर में लादकर वाराणसी की तरफ ले जाया जा रहा था। जहां उन्होंने आगे कहा कि बरामद गांजे की कीमत करीबन 17 लाख है, वहीं दावा किया कि मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। इस मामले में कुछ आरोपी फरार हैं, जिन्हें शीघ्र गिरफ्त में लेकर पूरी गैंग का पर्दाफाश किया जाएगा।

फिलहाल 3 नफर अभियुक्त समीर शेख पुत्र एजाज शेख निवासी (कौसा थाना खेतासराय जनपद जौनपुर), अमरेन्द्र यादव पुत्र रामायण यादव निवासी (असंव थाना असंव जनपद सिवान (बिहार), लालजी यादव पुत्र भदई यादव निवासी (सौरी थाना हुसैनगंज जनपद सिवान (बिहार) को स्थानीय थाना पर मुअसं 112/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान मा. न्यायालय किया गया। सीज हुए 1 अदद ट्रक कन्टेनर, 3 अदद ट्रैकटर एवं 1 अदद इटियास कार कुल किमत 7500000 रुपए आंकी गई है। कार्यवाही करने वाली टीम में स्वाट प्रभारी विनोद दुबे के नेतृत्व में अजय सिंह (प्रभारी सर्विलांस) के पुलिसकर्मी नरेंद्र सिंह, तुफैल अहमद, दीपक यादव, थाना प्रभारी ऊंज रामदरश राम , कुर्बान अली, आशीष सिंह, रंजीत सिंह आदि शामिल रहे।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading