Headlines

डॉ. अग्रवाल बने ‘कैप्सी’ प्रदेशाध्यक्ष, जानिए टीम में कौन-कौन शामिल….

निजी सुरक्षा क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति डॉ. बी.आर, कुमार अग्रवाल को सेन्ट्रल एसोसिएशन ऑफ़ प्राइवेट सिक्यूरिटी इंडस्ट्री (कैप्सी) की महाराष्ट्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कैप्सी की महाराष्ट्र शाखा का पुनर्गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में डॉ. बी.आर. कुमार अग्रवाल को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि बजरंग यादव को समन्यक बनाया गया है। इसके अलावा दर्शन सिंह, कैप्टन उत्तम पी. पाटिल, मनोज कुमार सिंह व प्रदीप भुजाने उपाध्यक्ष, शिवकुमार सिंह महासचिव, स्त्यानी बर्देकर उपमहासचिव, सुखदीप सिंह अरोरा, विकास अग्रवाल, सचिन करखेले सचिव तथा मकरंद फड़े, श्रीनिवास नसरू और सुमित सलारिया को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही जीएस भदौरिया सलाहकार व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम भारत ब्रिगेडियर मोहन जयसिंघानी को सदस्यता अभियान प्रमुख बनाया गया है।  डॉ.अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति पर कैप्सी के चेयरमैन कुंवर विक्रम सिंह को धन्यवाद दिया है। अग्रवाल ने बताया कि कोविड के चलते कैप्सी से जुड़ने वाले नये सदस्यों के प्रवेश शुल्क में 5 हजार रूपये की छूट दी गई है।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading