भदोही BREAKING – आप सो रहे थे..क्राइम ब्रांच ने किया ‘बुलेट प्रुफ’ मुठभेड़, इनामियां बदमाश ढ़ेर, स्वाट प्रभारी जख्मी.!!

भदोही जनपद पुलिस फिर एक बार एक्शन में आ चुकी है। श्रावण के पहले सोमवार की रात भले आप सो रहे थे लेकिन भदोही क्राइम ब्रांच ने अंधेरी रातों में मुठभेड़ करके इनामियां बदमाश को ढ़ेर कर दिया है। स्वाट प्रभारी के जख्मी होने के बाद भदोही एसपी सहित पूरा पुलिस महकमा रात में एलर्ट डियुटी पर रहा।

भदोही जनपद पुलिस से मिली पुष्टि जानकारी के मुताबिक जेल से फरार इनामियां बदमाश, जोकि ३ जनपदों से वांछित था. उस 50000/- रुपये का इनाम भी घोषित था उक्त बदमाश दीपक उर्फ रवि पुत्र छोटेलाल निवासी सुरियावां पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। रिकाार्ड के मुुताबिक वाराणसी जेल से फरार था, इस पर जनपद भदोही से 25000 रुपए का इनाम, जनपद अंबेडकरनगर से 15000 रूपए व जनपद वाराणसी से 10000 रूपए का इनाम घोषित था। सोमवार की रात लगभग 1:30 बजे जब थानाध्यक्ष सुरियावां व स्वाट प्रभारी चेकिंग में थे तो चकिया तिराहे पर दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए, रोकने पर उन्होंने पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. इस दौरान क्राइम ब्रांच के जाबांज कांस्टेबल सचिन के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी व स्वाट प्रभारी अजय सिंह के पैर में गोली लगकर पार हो गई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश मारा गया और दूसरा फायर करता हुआ भाग गया. भागे बदमाश की तलाश जारी है। मृतप्राय बदमाश को घायल अवस्था में सीएचसी सुरियावा व स्वाट प्रभारी अजय सिंह को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। जहां घायल बदमाश को मृत घोषित कर दिया गया. स्वाट प्रभारी अजय को इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटनास्थल का निरीक्षण भदोही एसपी रामबदन सिंह द्वारा स्वयं किया गया। घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मृतक बदमाश के विरुद्ध अलग-अलग जनपदों में कुल 14 मुकदमा पंजीकृत हैं। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading