भदोही जनपद पुलिस भले ही पिछले महीनों से बुचड़खाना संचालक भाजपाई पदाधिकारी को गिरफ्तार ना करने से सुर्खियों में रही लेकिन फिलहाल ‘गौमाता’ का ‘ट्वीटर पर इलाज’ करवाने से क्षेत्रीय लोगों की जोरदार सराहना से गौरवान्वित हो रही है। शायद आपको यकीन ना हो तो, मानवता की दहलीज से ‘सशक्त समाज न्यूज’ की यह ‘प्रत्यक्ष प्रमाण’ रिपोर्ट अवश्य पढ़िये…✍️
गौरतलब है कि भदोही जनपद पुलिस ट्वीटर पर सदैव एलर्ट रहती है, जिसका लाभ ‘गौमाता’ के ‘ट्वीटर इलाज’ से समक्ष आया है। फिलहाल गौमाता का इलाज करवाकर ‘पुण्यात्मक कार्य’ करने के बाद अब पुलिस उस ‘पापी’ को भी तलाश रही है, जिसने गौमाता को बगीचे में बांधकर पीटा था। जनपद के अभोली ब्लाक अंतर्गत कुढ़वा गांव है, जो पिछले दिनों ग्राम प्रधान के अधिकार सीज होने के बाद विशेष सुर्खियों आया था। यहीं से ट्वीटर पर ट्वीट आया कि एक ‘गौमाता’ को कुछ अज्ञात लोगों ने निर्मम तरीके से मारा है। इसकी वजह से गौमाता का अगला दायां पैर टूट गया है। कुछ ही मिनटों में उच्च पुलिस कार्यालय से भदोही जनपद पुलिस को ‘ट्वीट एलर्ट’ मिला, जिसके बाद आनन-फानन में त्वरित दुर्गागंज थाना पुलिस डाक्टर सहित पहुंच गई। इतना ही नहीं बल्कि भदोही पुलिस के ट्वीटर हैंडल से इलाज की तस्वीर भी अपलोड हो गई। ट्वीटर पर गौमाता के इलाज के लिए पुलिस-प्रशासन की मदद मांगने वाले नीरज मिश्रा, विपिन सिंह ने स्थानीय उपस्थित मुन्ना सिंह मौर्या का मोबाइल नंबर 810469919 भी डाला था, जिस पर संपर्क करके ‘सशक्त समाज न्यूज’ ने मामले की पुर्ण पुष्टि करते हुए जानकारी ली।
क्या था मामला – मुन्ना बताते हैं कि गांव से 1 किमी दूर बगीचे में ५-६ दिन दिनों पूर्व गया था। जहां एक गिरे पेड़ में ‘गौमाता’ बूरी हालत में बंधी व गिरी पड़ी दिखीं और महसूस हुआ कि जैसे किसी ने बूरी तरह पीटा हो। इसके बाद हमारे गांव से विकास शुक्ला, घनश्याम प्रजापति, दारा पासी सहित दर्जनों लोगों की मदद से सेवा की गई। स्थानीय युवा चरवाहा लोग बोतल से ले जाकर पानी भी पिलाते थे। इसके बाद गौमाता ४-५ दिनों बाद बिन दाहिने पैर जमीन छोड़ खड़ी तो हुई लेकिन आज फिर हालत गंभीर हो गई।
फिर लगी पुलिस से गुहार – मुन्ना कहते हैं कि आज हमने चिंताजनक हालत में उक्त मित्रों को बताया तो उन्होंने ट्विटर के माध्यम से पुलिस से मदद मांगी। इस दौरान कुछ घंटों में दुर्गागंज थाना से साहब.. डाक्टर के साथ पहुंचे और उन्होंने दिलों-जान से इलाज कराकर भगवान यादव के यहां चारा-पानी व्यवस्था के साथ सेवा हेतु दारा पासी के टैम्पों से ले जाकर पहुंचवा दिया। डाक्टर साहब ने कहा कि कैल्शियम की कमीं है और कुछ दिनों इलाज के बाद ‘गौमाता’ चलने-फिरने लगेगीं। ‘गौमाता’ के इलाज को लेकर पुलिस विभाग की भूमिकाा, हमारे क्षेत्र में चौतरफा दिल से सराही जा रही है।
पशुपति नाथ का अवतार – मुंबई के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डा. बालकृष्ण मिश्र ने गांव वालों द्वारा अनाथ गौमाता की सेवा हेतु उनका आभार करते हुये भदोही पुलिस की सराहना की है। पुश्तैनी गांव में गौमाता सेवा स्टोरी सुन उन्होंने शास्त्रार्थ ‘सशक्त समाज न्यूज’ को बताया कि गौमाता सहित पशुओं की सेवा हेतु ही महादेव भोलेनाथ ने ‘पशुपति नाथ’ स्वरूप धारण किया था।



