उत्तर प्रदेश की राजनीति में दर्पण बने पूर्व भदोही विधायक जाहिद बेग निरंतर हिलोर मचाकर सत्तादल सहित राजनेताओं को झकझोर रहे हैं, फिलहाल प्रथम चरण का लाॅकडाउन पूरा होते ही उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया है। इस पत्र में जहां उन्होंने कोरोना वायरस से पीड़ितों के लिए एक वर्ष का पेंशन देने की बात कही है, वहीं कालिन नगरी के व्यापार को विध्वंस होने से बचाने लिये भी आग्रह किया है।
गौरतलब है कि भदोही जनपद के वर्तमान विधायकगण जहां अभी तक क्षेत्र विकास की नीधि स्थानीय शासनिक खाते से मुख्यमंत्री खाते में वापस भेजकर व एकाध महीनें का वेतन देकर वाहवाही लूट रहे हैं, वहीं भदोही में एकमेंव सक्रिय पूर्व विधायक जाहिद बेग निरंतर दर्पण बनकर मिसाल पेश कर रहे हैं। सबसे पहले जब एक महीनें का नीजी पेंशन समर्पित करके इनके द्वारा पहल की गई, तब कहीं जाकर कुछ भाजपाई विधायकों ने भी एक महीनें का वेतन मुख्यमंत्री कोष में दिया। जाहिद बेग ने मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भदोही कालीन नगरी है। यह उधोग से जुड़े लगभग 20 लाख से ज्यादा लोगों को रोजी-रोटी का साधन उपलब्ध कराता है। डालर में कारोबार करने वाला यह उद्योग विदेशों में निर्यात करके देश को गौरान्वित करता है। फिलहाल कोरोना वायरस की वजह से सभी ऑर्डर्स को रोक दिया गया है और पेमेंट्स आने की भी संभावना कम है। ऐसे में उद्योग को बचाने के लिए भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा पैकिंग क्रेडिट एवं बिल परचेज पर छोटे व्यापार के लिए दिए गए बैंको से लोन पर एक वर्ष का ब्याज माफ किया जाय। आगे कहा कि बुनाई, कताई, पेचाई, क्लिफ, काती खोलाई, डाइंग, धुलाई, रंगकटा, टेढ़ा लगाने वाले व बाज़ारू खरीद-बेच करने वाले साथ ही ठेला, सगड़ी ऑटो वाले और छोटे दुकानदार तथा खेत मे काम करने वाले व छोटे किसान तथा कार्पेट व्यापार से प्रभावित सभी लोगो को एक वर्ष तक 5 हज़ार रुपये प्रतिमाह पेंशन एवं परिवार के हिसाब से मुफ्त खाद्य सामग्री दिया जाय तथा एक वर्ष तक बिजली बिल माफ किया जाय। यदि इनकी समस्याओं पर ध्यान नही दिया गया तो गुजरात जैसी घटना घट सकती है।
सालभर का पेंशन समर्पित – महामारी की स्थिति में सरकार को भदोही की जनता के समाधान के लिए पूर्व विधायक ज़ाहिद बेग अपना एक वर्ष का पेंशन भदोही की जनता के लिए समर्पित करने के लिए तैयार हैं। श्री बेग कहते हैं कि सपा की सरकार होती तो बुनकरों गरीबो, असहायों व ज़रूरत मंदो को राहत देने का काम करती। कहा कि सपा के सिपाही इस संकट की घड़ी में जनता के साथ है और हर संभव प्रयास कर मदद भी किया जा रहा है।
संबंधित पूर्व खबर 👉पूर्व विधायक ने दिया नीजी पेंशन, कहा मत लीजिये टेंशन, कार्पेट एक्सपो मार्ट को बनाइये रैन बसेरा…



