Headlines

पक्ष-विपक्ष का संतुलन, पढ़िये प्रियंका का साधुवाद.!

उत्तर प्रदेश में पक्ष-विपक्ष का सार्थक संतुलन कोरोना महामारी पर हावी होता नजर रहा है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के निर्देश दिए, जिसके बाद प्रियंका गांधी ने भी साधुवाद देकर सार्थक संतुलन बना दिया है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को टीम-11 के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों व उनके परिवार को वापस लाने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। इस पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा क‍ि हम लगातार इस मुद्दे पर जोर दे रहे हैं और यह उस दिशा में एक सार्थक कदम है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘अन्य राज्यों में फंसे यूपी के कुछ मजदूरों को वापस लाने की पहल पर उप्र सरकार को साधुवाद।हम लगातार इस मुद्दे पर ज़ोर दे रहे हैं और यह उस दिशा में एक सार्थक कदम है। इसे पूरी तरह से सफल होने के लिए बाकी मजदूरों के लौटने के लिए भी योजना बनानी जरूरी है’। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अन्‍य राज्‍यों में फंसे मजदूरों को वापस लाने के लिए अलग-राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर इसका पूरा रोडमैप बनाकर तीन दिन में प्रस्तुत करें।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ नेटवर्क पर sashaktsamaaj@gmail.com के माध्यमश्रोत EMAIL भेजिये, हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित करने हेतु हम प्रयासरत हैं….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading