Headlines

महाराष्ट्र में निशुल्क होगी यह सुविधा, जिससे अधिकतर लोग आगे आयेगें…

राज्य में कोरोना के सभी परीक्षण और उपचार निशुल्क करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। मेडिकल शिक्षा व औषधि विभाग के अधिकार क्षेत्र में आनेवाले सरकारी मेडिकल कॉलेजों, डेंटल कॉलेजों और अस्पतालों में कोरोना से संबंधित रोगियों की सभी जांच और उपचार निशुल्क किए जाएंगे।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट कहा कि अधिक से अधिक रोगियों के इलाज के लिए निशुल्क उपरोक्त निर्णय लिया गया है। अनुभव में आया है की कई रोगी अपनी बीमारी को इस डर से छिपाते हैं कि कोरोना के इलाज में अधिक खर्च आएगा। कोरोना का इलाज और जांच मुफ्त होने से अधिक से अधिक मरीज खुद आगे आकर इलाज कराएंगे। ऐसा विश्वास मेडिकल मंत्री अमित देशमुख ने व्यक्त किया है।
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मेडिकल शिक्षा व औषधि विभाग के अधिकार क्षेत्र के सरकारी मेडकिल व दंत चिकित्सा कॉलेजों व अस्पतालों में सभी परीक्षण और उपचार मुफ्त करने का निर्णय लिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया है। राज्य में इस बीमारी के रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, ऐसा देशमुख ने कहा।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ नेटवर्क पर sashaktsamaaj@gmail.com के माध्यमश्रोत EMAIL भेजिये, हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित करने हेतु हम प्रयासरत हैं….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading