Headlines

दिल्ली से निकला था कटिहार, भदोही ने दिया आश्रय, मिला ‘तोहफे’ में ‘कोरोना’..

भदोही जनपद में परदेशियों सहित कई लोगों की जांच में कोरोना निगेटिव मिलने से खुशहाली थी, जिसमें पहले बांग्लादेशी जमातियों ने विष घोला और अब एक आश्रय धारक ने कोरोना का तोहफा दे दिया।

गौरतलब है कि भदोही जनपद में लाॅकडाऊन के बाद बार्डर सील कर दिया गया था, जिसके बावजूद सैकड़ो का झूंड जनपद लांघते हुये वाराणसी होते हुये यूपी-बिहार अपने घरों तक पहुंचने में जुटा था। प्रशासन चुस्त-दुरुस्त था इसलिये ऐसे लोगों को भदोही जिला पार नहीं करने दिया। एक मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दिल्ली से कटिहार जा रहे युवक को जिले की सीमा पर रोककर भदोही नगर स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में बनाए गए शेल्टर होम में स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस निगरानी में रखा गया था। शासन से रैंडम जांच का निर्देश जारी होने के बाद बृहस्पतिवार को 25 लोगों का ब्लड सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे गए। इनमें उक्त युवक के रक्त का नमूना भी शामिल था। शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसे मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल में भेज दिया गया। वहां उसे क्वारंटीन किया जाएगा। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि युवक के पॉजिटिव मिलने के बाद अब शेल्टर होम में रखे सभी बाहरी लोगों की जांच कराई जाएगी।

खबर या प्रतिक्रिया निशुल्क प्रकाशित करता है ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क, sashaktsamaaj@gmail.com पर EMAIL तो भेजिये, हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित किया जायेगा….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading