कोरोना कहर के दौरान प्राकृतिक संकट ने भी भयावह स्थिति पैदा कर दी है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण भदोही जनपद में दर्दनाक घटना स्वरूप समक्ष है, जिसके बाद किसानों का भयभीत होना लाजमीं है।
भदोही जनपद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 18 अप्रैल शनिवार की सुबह गोपीगंज अंतर्गत ग्राम चकमंधता थाना गोपीगंज के निकट खेत में तीन सगे भाई क्रमश: राम सजावन यादव उम्र करीब 50वर्ष, गिरदावल यादव उम्र करीब 55वर्ष, लालचन्द यादव उम्र करीब 40 वर्ष पुत्रगण राज नारायण यादव निवासी चकमंधता थाना गोपीगंज खेत में काम कर रहे थे. अचानक आकाशीय बिजली चमकी और खेत में गिर पड़ी, जिससे तीनों बुरी तरह से झुलस गए. इसमें राम सजावन यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई है, जबकि शेष दो लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है. मृतक राम सजावन के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद हैं तथा शान्ति व्यवस्था कायम है।



