Headlines

NEWS IMPACT – ‘करोना’ के ‘खिलाफ’ कूदे ‘विजय मिश्रा’, जानिये ऐसे हुई ‘२१ लाख’ की व्यवस्था…

भदोही जनपद वासियों को ‘कोरोना’ से बचाने के लिये ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा भी नीधि की व्यवस्था करके कूद चुके हैं। सशक्त पहल करते हुये आखिरकार उन्होंने ‘कोरोना’ के खिलाफ २१ लाख नीधि व्यवस्थापन करके भदोही जिलाधिकारी को संक्रमण मुक्त व सेवाभावी योजना क्रियान्वित करके सामग्री खरीदने हेतु समर्पित कर दिया।

गौरतलब है कि विधायक नीधि का अधिकांश हिस्सा विधायक विजय मिश्रा ज्ञानपुर क्षेत्र के कैंसर पीड़ितों सहित अन्य मुलभूत विकास कार्यों को पूर्ण करवाने हेतु शासन से मार्च पूर्व ही समयानुसार अवमुक्त करवा चुके थे। ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क से बातचीत में उन्होंने दो दिन पूर्व कहा था कि “क्षेत्रवासी जानते हैं कि पढ़ाई-दवाई के लक्ष्य में जहां किसी जरूरतमंद की जानकारी हमें मिली है, हमनें तत्परता से सहयोग किया है। हमारे पास भले ही विधायक नीधि शेष नहीं है लेकिन क्षेत्रवासियों से निरंतर अपील कर रहा हूँ कि ‘योगी महराज’ की तत्परता व अपील का पालन करते हुये संक्रमण से बचने के लिये घर से बाहर ना निकले। समयानुसार क्षेत्रवासियों की सेवा में २४ घंटे उपलब्ध हूँ, जरूरत पड़ने पर वेतन व नीजी कोष से भी जरूरतमंदों की सेवा करने हेतु तैयार हूँ।”
इस संदर्भ में खबर प्रकाशित होने के बाद क्षेत्र वासियों की भावनायें भले उनके सशक्त कार्यों से उनसे जुड़ी रही लेकिन क्षेत्र वासियों की नजरें उन पर अपेक्षा पूर्ण टिकी थी। ऐसे में शासनिक अधिकारियों द्वारा तेजी से सेवाभावी मुहिम शुरू की जाय, इसलिये आखिरकार भदोही जनपद वासियों के लिये उन्होंने ज्ञानपुर के कुछ गांव में पेंडिंग पड़े विकास कार्य को रोक दिया। त्वरित २१ लाख नीधि की व्यवस्था करके भदोही जिलाधिकारी को सेवाभावी कार्यों हेतु समर्पित कर दिया। पत्र में उन्होंने कहा है कि आगे भी ‘करोना’ के खिलाफ जनपद वासियों की सेवा में डटे रहेगें।

ऐसे किये नीधि की तत्पर व्यवस्था…
ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने घोरहा, पकरीकला, पकरी खुर्द गांव में बरातघर बनाने के लिये ब्लाक ज्ञानपुर में पड़ी धनराशि को तलाशा, जिसे मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर वापस नीधि कोष में लेने के लिये कहा है। यह भी बताया है कि उक्त गांवों में समयानुसार जमीन की व्यवस्था ना होने पर बीडीओ ज्ञानपुर को कुछ दिनों पूर्व ही पत्र लिखकर उक्त नीधि धनराशि वापस भेजने हेतु कहा गया था।

खबर या प्रतिक्रिया निशुल्क प्रकाशित करता है ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क, sashaktsamaaj@gmail.com पर EMAIL तो भेजिये, हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित किया जायेगा….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading