‘राज्य पुलिस दल’ – ‘स्वास्थ्य के प्रति जागरूक, ‘महाराष्ट्र’ के ‘मुख्यमंत्री’…

राज्य के पुलिस दल में शामिल महिलाओं व कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई। महिलाओं से संबंधित सभी प्रकार के कैंसर की जांच और नियमित स्वास्थ्य जांच हेतु स्त्री रोग विशेषज्ञों के फेडरेशन ऑफ गायनोकॉलिजिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया (फॉग्जी) की ओर से स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जाए। ऐसा निर्देश मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संबंधितों को दिया है।

बता दें कि विश्व महिला दिन के उपलक्ष्य फॉग्जी की मुंबई, ठाणे, भाइंदर सहित ३३ शाखाओं ने मिलकर कुल २५ हजार पुलिस कर्मचारियों और एसआरपी की महिला कर्मचारियों की कैंसर संबंधी जांच की। महिला पुलिस कर्मचारियों को स्वास्थ्य और वैंâसर से बचाव का मार्गदर्शन किया गया। फॉग्जी के ३०० सदस्य संगठनों में से २३० संगठनों ने अपने-अपने क्षेत्र में नि:शुल्क शिविर आयोजित किए।

चर्नी रोड के पुरंदरे अस्पताल में स्वास्थ्य जांच का शुभारंभ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विकास खारगे के हाथों किया गया। महिलाओं में स्तन कैंसर बढ़ रहा है। सर्वाइकल और अन्य प्रकार के कैंसर भी बढ़ रहे हैं। पुलिस बल में कार्यरत महिलाएं अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने स्वास्थ्य की देखभाल नहीं कर पाती हैं इसलिए मुख्यमंत्री ने फॉग्जी के सहयोग से इस तरह की नियमित जांच का सुझाव दिया था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक सुबोध कुमार जायसवाल, पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह समेत राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों ने सहयोग किया। इस अवसर पर फॉग्जी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सीएन पुरंदरे, महाराष्ट्र शाखा के अध्यक्ष डॉ. जयदीप टांक, सचिव डॉ. माधुरी पटेल सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading