प्रयागराज – पं० दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच उत्तर प्रदेश में कर्नल राम बहादुर सिंह (सेवानिवृत्त) को सैनिक प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष एवं कोर ग्रुप में उ० प्र० सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, जिन्होनें सेना में रहते हुए अनेकों महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। सेवा निवृत्त होने के बाद भी सैनिक कल्याण अधिकारी रहते हुए 2018 में सरकारी योजना का लाभ अच्छी तरह पूर्व सैनिकों तक पहुंचाया। इसी के मद्देनजर पार्टी को 2019 के लोक सभा चुनाव में काफी लाभ प्राप्त हुआ। ऐसी जानकारी देते हुये प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कर्नल के भाई भी सेना में रहकर राष्ट्रहित में समर्पित है। देश व समाज के प्रति सेवाभाव के कारण ही पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच द्वारा इस अहम पद पर नियुक्ति की गई है। आनन्द कुमार शुक्ल (अधिवक्ता) प्रदेश संयोजक के मुताबिक मंच ने अपेक्षा व्यक्त कि इनके सृजनात्मक कार्य में माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी पूर्व सैनिक व वर्तमान सैनिक परिवारों के हित की चिंता निरंतर झलकेगी, समय-समय पर समाज के समक्ष प्रस्तुत करने में योगदान करते हुये उस समस्या का निवारण करेंगे। सोच, अनुभव और कार्य शैली से मंच को समाज में स्थापित करने में अहम योगदान करेगें। सैनिक साथीी और उनके परिवार किसी भी समय किसी भी समस्या का निवारण हेतु संपर्क कर सकते हैं।
कर्नल ‘राम बहादुर’ बने ‘सैनिक प्रकोष्ठ’ प्रदेशाध्यक्ष, करेगें ‘सैनिक परिवारों’ के हित की चिंता..


