भदोही जनपद के सम्मानित पत्रकार ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क के ‘भदोही ब्यूरो’ गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत बेरासपुर निवासी पत्रकार संतोष तिवारी के दादा केदारनाथ तिवारी (70) का बुधवार की देर रात आकस्मिक निधन हो गया।
घटना की खबर के बाद जहां शुभचिंतकों में शोक की लहर फैल गई, वहीं भदोही-मिर्जापुर से लोग तत्काल देर रात पहुंचते रहे। मालूम हो कि पत्रकार संतोष तिवारी के दादाश्री मिर्जापुर के विहषड़ा में रहते थे। बुधवार की देर रात अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिन्हें आनन फानन मिर्जापुर अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन विन्ध्याचल पहुंचने पर ही उनका निधन हो गया। पारिवारिक मुखिया के निधन होते ही परिजनों में शोककुल बेहाली छा गई। ‘पत्रकार विकास संघ’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद मिश्र के साथ कलमकार सुनील तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार हरीश सिंह सहित राजनीति व पत्रकारिता जगत से जुड़े सैकड़ो लोगों ने शोककुल परिवार को सांत्वना देते हुये शोक प्रकट किया है। आचार्य डा. बालकृष्ण मिश्र ने शास्त्रार्थ संदेश देते हुये कहा है कि माँ विंध्यवासिनी के शरणागत विंध्याचल क्षेत्र में केदारनाथ तिवारी ने तन त्यागा है, जिनके लिये देवलोक के सभी मार्ग स्वयं खुल गये।


