‘केशरी एक्सपोर्ट’ में ‘गैंगरेप’ प्रोडक्शन, ‘त्रिनेत्र’ की ‘नजरों’ में ‘कैद’ होकर…कुकर्मीं ‘पहुंचे’ सलाखों में..

सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान में जहां कई योजनाएं चल रही हैं, वहीं सामाजिक जागरूकता भी बढ़ रही है। फिर भी समाज में कुछ लोग ऐसे हैं जो अपनी हवस पर नियंत्रण नहीं रख पाते बल्कि घृणित कार्य यांनि कुकर्म कर ही बैठते हैं। फिलहाल एक ऐसी ही शर्मसार करने  वाली घटना भदोही जनपद में सामने आई है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के काशी-प्रयाग मध्य अंतर्गत भदोही जनपद में गैंगरेप की घटना ने यहां के जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। ‘केशरी एक्सपोर्ट कंपनी’ जो कालिन ‘विदेशों’ में एक्सपोर्ट करती है, उसी में ‘गैंगरेप का प्रोडक्शन’ रात में खुद फैक्ट्री के मालिक ने अपने वकील मित्र के साथ किया। बलात्कारी अपनी हवस में इतने अंधे हो गये थे कि खुलेआमं सीसीटीवी के सामनें गैंगरेप करके भूल रहे थे कि उनके पाप का घड़ा फूटने वाला है.. सीसीटीवी कैमरा (त्रिनेत्र) की नजरों में कैद उनकी करतूत उन्हें सलाखों में पहुंचा देगी। भदोही पुलिस ने इस मामले में सक्रियता दिखाते हुये आरोपियों को गिरफ्तार करके सलाखों तक पहुंचा दिया है। भदोही कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर स्थित केशरी एक्सपोर्ट नामक एक कालीन कंपनी में महिला बुनकर के साथ गैंगरेप का मामला सामने आते ही भदोही जनपद ही नहीं दूर-दराज शहरों तक सनसनी फैैल गई।

प्रेस वार्ता – मंगलवार को ज्ञानपुर स्थित जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन में इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि केशरी एक्सपोर्ट कालीन कम्पनी की गिनती जिले की बड़ी कम्पनियों में होती है। इस कम्पनी में बलिया का एक परिवार रहकर बुनाई का काम करता था। पीड़ित महिला का पति शादी में शामिल होने अपने घर बलिया गया था। इसी का फायदा उठाकर कम्पनी के मालिक रामचंद्र गुप्ता ने महिला को काम के बहाने अपने कमरे तक बुलाया और उसके बाद जबरन कमरे में बंदकर महिला से पहले खुद रेप किया, उसके बाद उसके एक साथी अरूण दूबे (जो पेशे से वकील हैै) उसने भी महिला से रेप किया है। जिसके बाद महिला ने कल रात पुलिस को अपनी आपबीती बताई। शहर के एक बड़े कालीन निर्यातक से मामला जुड़ा होने के नाते पुलिस ने तमाम बिन्दुओं पर जांच शुरू की। कम्पनी के अंदर और कमरे के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को जब पुलिस ने खंगाला तो पुलिस को इस घटना से जुड़े ठोस साक्ष्य मिल गए। जिसके बाद भदोही कोतवाली पुलिस ने कालीन निर्यातक रामचंद्र गुप्ता और उसके साथी अरुण दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भदोही एसपी ने यहां तक जानकारी दी कि सीसीटीवी में जो फुटेज मिले हैं उससे साफ हो रहा है कि पीड़ित महिला के साथ गैंगरेप किया गया है। मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई करने में जुटी हुई।

STORY COVERAGE BY – संतोष तिवारी..✍️

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading